होम / Multiple husband culture: हिमाचल के इस गावं में एक महिला के होते हैं कई पति, जानिए क्या है प्रथा?

Multiple husband culture: हिमाचल के इस गावं में एक महिला के होते हैं कई पति, जानिए क्या है प्रथा?

• LAST UPDATED : April 29, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Multiple husband culture, किन्नौर: आपने कभी सुना है कि एक महिला के एक से ज्यादा पति (Multiple husband culture) हैं, लेकिन ये सत्य है कि एक महिला के कई पति होते हैं। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक ऐसा ही गांव हैं, जहां पर अलग प्रथा के अंतर्गत एक महिला के कई पति (Multiple husband culture) होते हैं। इस गांव में परिवार के सभी भाई एक ही लड़की से शादी करते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि द्रौपदी पांचों पांडवों की पत्नी थी। महाभारत काल में पांडवों के अज्ञातवास के दौरान द्रौपदी इनके साथ हिमाचल के किन्नौर जिले में रही थी। तभी से इस जगह एक महिला के कई पति जैसी प्रथा अमल में आ गई। ये प्रथा आज भी है।

युवती कई युवकों से करती हैं शादी

आज देश में विवाह करने के लिए भले की कई नियम कानून बनाए गए हों लेकिन हिमाचल के किन्नौर में आज भी युवतियां कई युवकों से शादी करती हैं। ये सारे पति अलग-अलग नहीं बल्कि एक ही परिवार के होते हैं। सभी भाई जिले की परंपरा के अनुसार एक ही युवती से शादी करते हैं और अपना विवाहित जीवन बड़े अच्छे से जीते हैं। अगर इन पति में से किसी की मौत हो जाती है तो महिला को दुख नहीं मनाने दिया जाता है।

विवाहित जीवन टोपी पर करता है निर्भर

किन्नौर जिले में जब किसी लड़की की शादी होती है तो लड़की के परिवार वाले लड़के के परिवार के बारे में जानकारी एकत्र करते हैं। विवाह में सभी भाई दूल्हे बनकर जाते हैं। शादी के बाद निभाई जाने वाली सारी परंपराए एक टोपी पर निर्भर करती हैं। जैसे अगर किसी परिवार में तीन भाई हैं तो सभी का विवाह एक ही लड़की से होता है। अगर कोई भाई पत्नी के साथ कमरे में है तो वह कमरे के गेट के सामने दरवाजे पर टोपी को रख देता है। भाईयों में इतनी ताल-मेल होती है कि जब वह दरवाजे पर टोपी को देख लेता है तो उस स्थान पर नहीं जाता है।

इसे भी पढ़े- Himachal pradesh: CM सुक्खू की मां से डॅाक्टर के अभद्र व्यवहार पर जांच कमेटी देगी रिपोर्ट

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox