MC Shimla Budget 224.14 करोड़ का होगा नगर निगम शिमला का वर्ष 2022-23 का बजट

MC Shimla Budget 224.14 करोड़ का होगा नगर निगम शिमला का वर्ष 2022-23 का बजट

  • बाहरी राज्यों के वाहनों पर शिमला आने पर लगेगा ग्रीन टैक्स

इंडिया न्यूज, शिमला :

MC Shimla Budget : हिमाचल प्रदेश के सबसे पुराने नगर निगमों में से एक नगर निगम शिमला का वर्ष 2022-23 का बजट 224.14 करोड़ रुपए का होगा।

नगर निगम महापौर सत्या कौंडल ने शुक्रवार को नगर निगम सदन में अगले वित्त वर्ष का बजट पेश किया। बजट प्रस्तुत करते हुए महापौर ने कहा कि बजट में शिमला शहर में विभिन्न विकास कार्यों और शहरवासियों की सुविधाओं में वृद्धि करने के लिए उपयुक्त प्रावधान किया गया है।

बजट में बाहरी राज्यों से शिमला आने वाले वाहनों से ग्रीन टैक्स वसूलने का निर्णय लिया गया है। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए बिजली की तारों को भूमिगत करने और शहरभर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की घोषणा की गई है।

महापौर ने कहा कि बजट में शहरवासियों और विभिन्न वर्गों की मांगों को पूरा करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी जैसी केंद्रीय योजनाओं से शिमला शहर के लिए बजट को मजबूती मिली है।

बजट में किसी नई योजना की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि शहरवासियों के लिए राहत की बात यह है कि निगम के शीघ्र होने जा रहे चुनाव के मद्देनजर बजट में किसी भी नए कर का प्रस्ताव नहीं किया गया है।

बजट में नगर निगम के कार्यों को ओनलाइन करने पर जोर दिया गया है। इसके लिए लोगों को एप के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी।

बजट में शहर में डिजीटल लाइब्रेरी बनाने, निगम कर्मचारियों की सर्विस बुक को ओनलाइन करने, निगम में खाली पद भरने, स्लाटर हाउस का आधुनिकीकरण करने और रानी झांसी पार्क में प्रयोगशाला स्थापित करने की घोषणा की गई है जहां शहरवासी स्वास्थ्य संबंधी सभी टेस्ट करवा सकेंगे।

बजट में निगम की आय बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहित करने और पार्किंग स्थलों की खुली नीलामी करने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान विपक्षी दल कांग्रेस के पार्षद बजट से नाखुश नजर आए। उनका कहना था कि बजट में कुछ भी नया नहीं है और यह बजट पिछले वर्ष के बजट की ही फोटोकापी है।

उन्होंने यह भी कहा कि बजट में कोई नहीं घोषणा नहीं की गई है और शहरवासियों के पैसे का दुरुपयोग किया गया है। MC Shimla Budget

Read More : Dr. Hansraj Listened to the Problems विधानसभा उपाध्यक्ष ने घट्टा संपर्क मार्ग के मेटलिंग व टायरिंग कार्य का किया शुभारंभ

Read More : Indian Cricket Team Reached Dharamshala भारतीय क्रिकेट टीम धर्मशाला पहुंची

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago