होम / Netaji Statue Unveiled नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण

Netaji Statue Unveiled नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण

• LAST UPDATED : January 23, 2022

Netaji Statue Unveiled नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण

  • पहले महानायकों के इतिहास को बदला गया : पीएम मोदी

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली/शिमला :

Netaji Statue Unveiled : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में इंडिया गेट परिसर में होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने गत शुक्रवार को ही ऐलान किया था कि देश के महान सपूत सुभाष चंद्र बोस के प्रति आभार के प्रतीक के रूप में इंडिया गेट पर उनकी ग्रेनाइट की प्रतिमा लगाई जाएगी।

उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि जब तक नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा बनकर तैयार नहीं हो जाती, तब तक उस जगह पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा लगाई जाएगी।

कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नेताजी कि ये प्रतिमा लोगों को प्रेरित करेगी। नेताजी के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री ने भारत मां के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के इस दिन को ऐतिहासिक बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नेताजी ने भीख की आजादी स्वीकार नहीं की। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तक देश की संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया गया। आजादी के कई महापुरुषों की अनदेखी की गई।

पहले की सरकारों ने जो गलतियां कीं, हम उन्हें सुधार रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार सुबह ही सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की बधाई देकर नेताजी की एक अन्य मूर्ति के सामने श्रद्धांजलि अर्पित की।

खून के बदले आजादी देने का वादा करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा है।

23 जनवरी, 1897 को उड़ीसा (अब ओडिशा) के कटक में एक संपन्न बांग्ला परिवार में जन्मे सुभाष चंद्र बोस हिंदुस्तान को हर हाल में आजादी दिलाना चाहते थे।

उन्होंने पूरा जीवन देश के नाम कर दिया था और अंतिम सांस तक देश की आजादी के लिए लड़ते रहे। वह कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे।

बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा उस जगह लगाई जाएगी जहां पहले ब्रिटेन के राजा जार्ज पंचम की मूर्ति लगी थी। जार्ज पंचम की प्रतिमा को वर्ष 1968 में हटा दिया गया था।

नेताजी की प्रतिमा निर्माण की जिम्मेदारी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय के महानिदेशक अद्वैत गडनायक को सौंपी गई है।

यह प्रतिमा रायसीना हिल से आसानी से नजर आएगी और इस प्रतिमा के लिए पत्थर तेलंगाना से लाया जा रहा है। प्रतिमा का डिजायन संस्कृति मंत्रालय ने तैयार किया है।

गडनायक के अनुसार प्रधानमंत्री की घोषणा के साथ ही प्रतिमा बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। Netaji Statue Unveiled

Read More : Polstrat-NewsX Pre-Poll Survey-2 Punjab पंजाब में कौन-सी पार्टी बनाएगी सरकार?

Read More : Polstrat-NewsX Pre-Poll Survey-2 चार राज्यों में कौन रहेगा आगे? क्या है मुख्य मुद्दे?

Read More : Agriculture Minister in Alsahan वीरेंद्र कंवर ने संपर्क से समर्थन यात्रा का किया शुभारंभ

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox