Oath Ceremony: उपचुनाव में जीते तीनों प्रत्याशी 22 जुलाई को लेंगे शपथ, सीएम और नेता विपक्ष रहेंगे मौजूद

India News HP ( इंडिया न्यूज ), Oath Ceremony: हिमाचल प्रदेश में हाल ही के विधानसभा उपचुनाव में जीते तीन नए विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह 22 जुलाई को होने जा रहा है। चुने गए तीन विधायकों में मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर, हरदीप सिंह बावा और आशीष शर्मा शामिल हैं।

तीनों निर्वाचित सदस्यों को 22 जुलाई को विधानसभा परिसर की लाइब्रेरी में स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया शपथ दिलाएंगे।

सोमवार को संख्या होगी 68

हालिया विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले तीन नवनिर्वाचित विधायकों को सोमवार 22 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे विधानसभा की लाइब्रेरी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की उपस्थिति में स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया शपथ दिलाएंगे। जिनके शपथ के बाद विधायकों की कुल संख्या 68 पूरी हो जाएगी। साथ विधानसभा में महिला सदस्यों की कुल संख्या भी बढ़कर तीन हो जाएगी। जिसे महिलाओं के विकास और कल्याण में एक मजबूती की तरह देखा जा रहा है। विधानसभा के मानसून सत्र में तीनो नए सदस्यों का स्वागत किया जाएगा।

Also Read:- Himachal Weather: शिमला में झमाझम बरसे बादल, कई भागों में लगातार 7 दिन बारिश का अलर्ट

किस सीट से जीते विधायक लेंगे शपथ

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचित किए गए नए सदस्यों में सीएम की पत्नी कमलेश ठाकुर भी हैं, जिन्हें देहरा विधानसभा सीट पर कुल 9,399 मतों से जीत मिली है। साथ ही कांग्रेस के नालगढ़ से प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा को 8,990 वोटों से जीत मिली है। भाजपा के खाते में मात्र एक ही सीट गई थी। हमीरपुर विधानसभा सीट से 1,571 वोटों से भाजपा के प्रत्याशी आशीष शर्मा की जीत हुई है। अब सोमवार को तीनों सदस्य शपथ लेंगे।

Also Read:- Murder Case: यमुना किनारे मिली युवक की लाश, हालत सुनकर रह जाएंगे दंग

SHARE
India News Regional

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

4 weeks ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

4 weeks ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

4 weeks ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

4 weeks ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

4 weeks ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

4 weeks ago