होम / कांग्रेस में सिर्फ वंशवाद की राजनीति: जम्वाल

कांग्रेस में सिर्फ वंशवाद की राजनीति: जम्वाल

• LAST UPDATED : April 28, 2022

कांग्रेस में सिर्फ वंशवाद की राजनीति: जम्वाल

  • कहा- असमंजस की स्थिति में है कांग्रेस
  • कांग्रेस में कोई जमीनी कार्यकर्ता राज्य का नेता नहीं बन सकता

इंडिया न्यूज, शिमला।

भाजपा के प्रदेश महासचिव त्रिलोक जम्वाल (BJP state general secretary Trilok Jamwal) ने कहा कि कांग्रेस ने जल्दबाजी में अपने सभी पदाधिकारियों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नए अध्यक्ष के बनने से पता चलता है कि कांग्रेस केवल वंशवाद की राजनीति में विश्वास रखती है।

यह बिल्कुल स्पष्ट है कि केंद्रीय कांग्रेस नेतृत्व में केवल गांधी परिवार का शासन है और हिमाचल में नेतृत्व एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र परिवार में स्थानांतरित हो गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस में कोई जमीनी कार्यकर्ता राज्य का नेता नहीं बन सकता। जम्वाल ने कहा कि भाजपा में एक बूथ स्तर का कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और यहां तक कि प्रधानमंत्री भी बन सकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में 1 अध्यक्ष और 4 कार्यकारी अध्यक्ष हैं। लोगों को यह पता नहीं लग पा रहा है कि वास्तविक अध्यक्ष कौन है। कांग्रेस असमंजस की स्थिति में है।

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 5 अध्यक्षों के साथ कोई पार्टी कैसे काम कर सकती है। कोई पार्टी एकाग्रित होकर कैसे काम कर सकती है और इन परिस्थितियों में एक राजनीतिक दल सामूहिक निर्णय कैसे ले सकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब सभी जिलों में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार है और यह एक विभाजित दल बन कर रह गया है। अपने नए प्रयोग से कांग्रेस का पंजाब की तर्ज पर फेल होना तय है। कांग्रेस में सिर्फ वंशवाद की राजनीति: जम्वाल

Read More : स्वदेशी विज्ञान का गौरव पुनर्स्थापित हो: राज्यपाल आर्लेकर

Read More : पुलिस विभाग में नए भर्ती प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण 4 जुलाई से

Read More : वनों की आग से निकले धुएं से सांस, हृदय और प्रतिरक्षा संबंधी बीमारियां बढ़ीं

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox