होम / Option for New Pay Scale कर्मचारी नए वेतनमान के लिए 15 फरवरी तक चुन सकेंगे विकल्प

Option for New Pay Scale कर्मचारी नए वेतनमान के लिए 15 फरवरी तक चुन सकेंगे विकल्प

• LAST UPDATED : January 30, 2022

Option for New Pay Scale कर्मचारी नए वेतनमान के लिए 15 फरवरी तक चुन सकेंगे विकल्प

इंडिया न्यूज, शिमला :

Option for New Pay Scale : हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी अपने नए वेतनमान के लिए 15 फरवरी तक विकल्प चुन सकेंगे। राज्य सरकार ने विकल्प चुनने के लिए समय बढ़ा दिया है।

पहले 2 फरवरी तक कर्मचारियों को विकल्प चुनकर देना था जिसके आधार पर उनकी नई सैलरी बनाई जानी थी लेकिन कर्मचारी वर्ग विकल्प को लेकर असमंजस में है और अभी तक वह विकल्प नहीं दे सके हैं।

अब मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांग पर ही उनको तीसरा विकल्प देने का ऐलान किया है।

नए वेतनमान के लिए फार्मूले तय (Option for New Pay Scale)

हिमाचल सरकार ने पंजाब की तर्ज पर नए वेतनमान की घोषणा की है और उस घोषणा के अनुरूप कर्मचारियों को जनवरी से बढ़ा हुआ वेतन दिया जाना है।

इसके लिए फार्मूले तय हैं लेकिन वह फार्मूला कर्मचारियों ने अभी तक अपनाया नहीं है। ऐसे में उनको जनवरी से बढ़ी हुई सैलरी मिलना मुश्किल हो गया है।

इस बीच 2.25 और 2.59 के विकल्प के बाद 15 फीसदी यह तीसरा विकल्प दिया जा रहा है। अब किस विकल्प को कर्मचारी चुनते हैं, यह वह खुद तय करेंगे लेकिन वित्त विभाग ने 15 फरवरी तक इसे चुनने को कहा है।

विकल्प की फाइल ट्रेजरी को भेजें (Option for New Pay Scale)

वित्त विभाग ने सभी डीडीओ को कहा है कि वह कर्मचारियों से उनके चुने गए विकल्प के तहत फाइल ट्रेजरी को भेजें जिनके मूल्यांकन के बाद कर्मचारियों का वेतन तैयार किया जाएगा।

प्रदेश के 2 लाख से ज्यादा कर्मचारी इस समय पूरी तरह से असमंजस में पड़े हुए हैं क्योंकि उनको विकल्प समझ में नहीं आ रहे हैं।

यही कारण है कि कर्मचारी तीसरे विकल्प के रूप में 15 फीसदी वेतन बढ़ोतरी चाहते हैं लेकिन सरकार इतनी वेतन बढ़ोतरी का तीसरा विकल्प देगी, इसे लेकर अभी असमंजस है।

गेंद कर्मचारियों के पाले में (Option for New Pay Scale)

बहरहाल, वित्त विभाग की तरफ से आदेश जारी हो चुके हैं और गेंद कर्मचारियों के पाले में है। इसके साथ कैबिनेट की बैठक पर सभी की नजर रहेगी। इसके बाद कर्मचारी तय करेंगे कि उनके लिए कौन सा फार्मूला सही है। Option for New Pay Scale

Read More : INDIA NEWS-JAN KI BAAT OPINION POLL PUNJAB पंजाब में भगवंत मान बन सकते हैं CM: सर्वे

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox