होम / Paris Olympics 2024: पैरिस ओलिम्पिक में निराशा हाथ लगी, नहीं कर पाया हिमाचल का एक भी खिलाड़ी क्वालीफाई

Paris Olympics 2024: पैरिस ओलिम्पिक में निराशा हाथ लगी, नहीं कर पाया हिमाचल का एक भी खिलाड़ी क्वालीफाई

• LAST UPDATED : July 22, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), अब पैरिस ओलिम्पिक में हिमाचल का एक भी खिलाड़ी देश के लिए प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएगा। क्युकि पैरिस ओलिम्पिक के लिए इस बार हिमाचल से कोई भी खिलाड़ी क्वालीफाई नहीं कर पाया है।

राज्य के खेल प्रेमी काफी निराश (Paris Olympics 2024)

पैरिस ओलिम्पिक के लिए इस बार हिमाचल प्रदेश से एक भी खिलाड़ी क्वालीफाई नहीं कर पाया। अगर बात करे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर तो बहोत से खेलों में हिमाचल का प्रदर्शन संतोषजनक रहता है, मगर ओलिम्पिक में प्रदेश के खिलाड़ियों की भागीदारी शुरू से ही कम रही है। आने वाली 26 जुलाई से पैरिस में शुरू होने वाले ओलिम्पिक में हिमाचल से कोई खिलाड़ी क्वालीफाई न होने पर राज्य के खेल प्रेमी काफी निराश हैं।

तो वहीं साल 2021 के टोक्यो ओलिम्पिक में हिमाचल प्रदेश से देश के लिए 2 खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया था। जिसमे से हमीरपुर के आशीष कुमार ने बॉक्सिंग तो वहीं चम्बा से वरुण कुमार ने हॉकी में भाग लिया था।

Athletes of Indian heritage look to take Paris Olympics 2024 by storm | Olympic Games News - Business Standard

खेल विभाग के निदेशक ने कहा…

वहीं अगर बात करे टोक्यो ओलिम्पिक की तो भारत की हॉकी टीम ने ब्रांज मेडल जीता था और ख़ास बात ये है की वरुण कुमार भी उस टीम का हिस्सा थे। तो वहीं इससे पहले हमीरपुर के विजय कुमार ने साल 2012 में लंदन ओलिम्पिक में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था। और सिरमौर के समरेश जंग ने भी साल 2008 में बिजिंग ओलिम्पिक मेें 10 मीटर की एयर पिस्टल और 50 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में भाग लिया था, लेकिन अफ़सोस वह फाइनल तक नहीं जा पाए थे।

तो वहीं इस संबंध में खेल विभाग के निदेशक संदीप कुमार बताते है कि इस साल पैरिस ओलिम्पिक-2024 के लिए हिमाचल प्रदेश से कोई भी खिलाड़ी क्वालीफाई नहीं कर पाया है।

Read More: Himachal News: 40 मौतें, 337 करोड़ का नुकसान, हिमाचल में मानसून ने मचाई भयंकर तबाही

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox