Parliament session: अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- संसद में नहीं आते फिर कहते हैं बोलने नहीं देते

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश (Parliament session): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने बीते दिनों लंदन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एक संबोधन दिया था। जिसके बाद से अपने संबोधन के चलते राहुल गांधी बीजेपी नेताओं के निशाने पर हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार यानी 14 मार्च को राहुल गांधी पर विदेश में जाकर भारत को अपमानित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की कला और कला के जरिए भ्रष्टाचार करना सीखी है। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर देश विरोधी एजेंडा चलाने का भी आरोप लगाया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल निशाना साधा है
उन्होंने कहा कि संसद में आते नही हैं और कहते हैं कि बोलने नही दिया जाता है
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
राहुल गांधी में लंदन में कहा था कि संसद में सवाल पूंछने पर माइक को कर दिया जाता है बंद

विदेश में जाकर देश का अपमान करते हैं राहुल गांधी- अनुराग ठाकुर

हाल ही में राहुल गांधी ने लंदन में मोदी सरकार को लेकर जमकर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा था कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है। जब विपक्ष के नेता सरकार से सवाल करते हैं तो उनके माइक को बंद कर दिया जाता है। राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर देश का अपमान करते हैं। वहां भारत के खिलाफ बयानबजी करते हैं। उन्हें संसद में आकर देश से माफी मांगना चाहिए।

कांग्रेस भ्रष्टाचार की कला जानती है- अनुराग ठाकुर

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की कला और कला के जरिए भ्रष्टाचार करना जानती है। वे देश विरोधी एजेंडा चला रहे हैं। राहुल को देश से माफी मांगनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है, लेकिन लोकसभा में उनकी उपस्थिति अन्य सांसदों के मुकाबले काफी कम है।

इसे भी पढ़े- Tourist places: जानिए हिमाचल प्रदेश की वो खूबसूरत जगह जो आपकी यात्रा को बना देगा यादगार

SHARE
Ashish Mishra

Journalist, India News.

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago