Pratibha Samman Ceremony in Shimla हिमाचल सरकार महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध

Pratibha Samman Ceremony in Shimla हिमाचल सरकार महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध

  • मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह ‘मनस्वी’ की अध्यक्षता की

इंडिया न्यूज, शिमला।

Pratibha Samman Ceremony in Shimla : हमारे समाज में महिलाओं की लगभग 50 प्रतिशत भागीदारी है और एक सशक्त और जीवंत समाज के निर्माण में महिलाएं महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह ‘मनस्वी’ को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने इस संक्रमण के प्रसार को रोकने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और 53 लाख मास्क तैयार कर लोगों को मुफ्त वितरित किए गए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायती राज मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया था।

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और यह सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में महिला कल्याण और सशक्तिकरण के लिए समर्पित सभी योजनाओं का विवरण प्रदान करती हुई एक अलग जेंडर बजट स्टेटमेंट प्रस्तुत की गई।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही योजनाओं की निगरानी में यह मील पत्थर साबित होगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को बिना किसी आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं।

महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं (Pratibha Samman Ceremony in Shimla)

मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना का उद्देश्य महिलाओं को मुफ्त गैस कनैक्शन उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 3.25 लाख से अधिक मुफ्त गैस कनैक्शन प्रदान किए गए हैं और हिमाचल देश का चूल्हा धुंआ मुक्त राज्य बन गया है।

उन्होंने कहा कि शगुन योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों की बेटियों के विवाह के समय 31,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के माध्यम से महिला उद्यमियों को उनके सपने साकार करने में सहायता मिल रही है। योजना के अंतर्गत महिला उद्यमियों को अब 35 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में काफी वृद्धि की गई है।

उन्होंने कहा कि सिलाई अध्यापिकाओं, मिड-डे मील कार्यकर्ताओं, शिक्षा विभाग में कार्यरत जलवाहकों के मानदेय में भी वृद्धि की गई है।

उन्होंने कहा कि अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 9,000 रुपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6,000 रुपए, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 4,600 रुपए, आशा कार्यकर्ताओं को 4,700 रुपए, सिलाई अध्यापिकाओं को 7,850 रुपए, मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को 3,400 रुपए, शिक्षा विभाग में कार्यरत जल वाहकों को 3,800 रुपए प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से महिलाओं को राहत प्रदान हुई है।

‘तेजस्वनी’ का विमोचन (Pratibha Samman Ceremony in Shimla)

मुख्यमंत्री ने आईटी प्रमुख वर्षा ठाकुर द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘तेजस्वनी’ का विमोचन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया था।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को राहत प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 3 तलाक प्रथा को समाप्त किया।

वर्तमान प्रदेश सरकार ने महिला अभ्यार्थियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य में सावित्री देवी फुले परीक्षा केंद्र शुरू किए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अगले वित्त वर्ष के बजट में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में आशातीत वृद्धि की है।

हिमाचल का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित कर रही सरकार (Pratibha Samman Ceremony in Shimla)

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार प्रदेश का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं कड़ी मेहनत से हर मुकाम हासिल कर सकती हैं। महिलाओं को समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हाल ही में 4 राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा को पुन: सत्ता में लाने में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की प्रत्येक पदाधिकारी प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का सही परिप्रेक्ष्य में प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार करे।

महिला मोर्चा को महिला सशक्तिकरण के लिए कुछ नवोन्मेषी गतिविधियां भी करनी चाहिएं। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को संगठन से जोड़ा जाना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने इस जानलेवा संक्रमण से बचाव के लिए सभी को फ्री फेस मास्क प्रदान करना सुनिश्चित किया।

भाजपा महिला मोर्चा की शिमला जिले की अध्यक्ष अनिला ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डा. डेजी ठाकुर, प्रदेश बाल कल्याण परिषद की सचिव पायल वैद्य, प्रदेश महिला मोर्चा की महासचिव वंदना गुलेरिया और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। Pratibha Samman Ceremony in Shimla

Read More : Yellow Alert of Rain and Snowfall in Mandi District मंडी जिले में वर्षा व बर्फबारी का येलो अलर्ट

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Share
Published by
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago