Pratibha Singh: प्रतिभा सिंह बोलीं, ‘BJP ने किया जनमत का …, उपचुनाव में तीनों सीटें जीतेगी कांग्रेस’

India News Himachal ( इंडिया न्यूज) Pratibha Singh: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में तीनों विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत रही है। हमीरपुर, देहरा और नालागढ़ के मतदाताओं का रुझान कांग्रेस के पक्ष में है और लोग प्रदेश में कांग्रेस सरकार को मजबूत करने के लिए एकजुट हैं। तीन उपचुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की संख्या 41 होने जा रही है। प्रतिभा सिंह ने यहां जारी बयान में कहा है कि अब प्रदेश में भाजपा की कोई भी राजनीतिक चाल चलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में उपचुनाव के लिए पूरी तरह से भाजपा जिम्मेदार है और वह कभी भी अपने दोष से मुक्त नहीं हो पाएगी।

Also Read- Himachal News: ढाबे के खाने में निकला मरा चूहा, विभाग ने रद्द किया लाइसेंस

कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश Pratibha Singh

प्रतिभा सिंह ने आगे कहा कि तीनों पूर्व निर्दलीय विधायकों ने अपने मतदाताओं का विश्वास तोड़ा है, जिसके लिए उन्होंने उन्हें चुना था। इसलिए अब क्षेत्र की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा है कि इन तीनों पूर्व विधायकों को अपने कृत्य के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा है कि अब चुनाव में तीन दिन शेष रह गए हैं। मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि हमें पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाना है।

बीजेपी पर साधा जमकर निशाना

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस बहाल कर तथा महिलाओं को 1500 रुपये मानदेय जारी कर अपनी गारंटी पूरी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से जनहित के लिए समर्पित है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा गलत बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। लोग भाजपा की नीति व नीयत से भलीभांति परिचित हैं। जिस तरह से प्रदेश की पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार को अस्थिर कर सत्ता हथियाने का प्रयास किया गया, वह प्रदेश के लोकतंत्र व जनमत का अपमान है जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से मजबूत है जो सफलतापूर्वक अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

Also Read: Himachal News: 11वीं क्लास छात्रा ने दिया बच्चे को दिया जन्म, पिता की शिकायत पर FIR दर्ज, जानें क्या है मामला?

SHARE
Ashish Rai

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

4 weeks ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

4 weeks ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

4 weeks ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

4 weeks ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

4 weeks ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

4 weeks ago