दिल्ली से लौटने पर प्रतिभा सिंह का जगह-जगह स्वागत

दिल्ली से लौटने पर प्रतिभा सिंह का जगह-जगह स्वागत

  • पद्भार ग्रहण करने से पहले चौड़ा मैदान में होगी जनसभा

लोकिन्दर बेक्टा, शिमला।

प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह (Himachal Congress President MP Pratibha Singh) का नई दिल्ली से लौटने के बाद सोमवार को यहां पहुंचने पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

सोमवार सुबह प्रदेश के प्रवेश द्वार सोलन जिले के परवाणु के बाद जाबली, धर्मपुर, कुमारहट्टी, सोलन, कंडाघाट और शिमला जिले के शोघी व ओल्ड बैरियर पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा सिंह का स्वागत किया और फूल मालाओं से लाद दिया।

प्रतिभा सिंह ने इस दौरान पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी की मजबूती के लिए सभी को एक साथ लेकर चलेंगी। उन्होंने कहा कि आज देश प्रदेश में महंगाई व बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है।

लोगों को इससे छुटकारा दिलवाने के लिए कांग्रेस लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हाल ही के उप-चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत से साबित हो गया है कि प्रदेश के लोग सत्ता परिवर्तन चाह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में संगठन मजबूत है और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।

उन्होंने पार्टी नेताओं के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह यही जोश और उत्साह बनाकर रखें क्योंकि इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव (Himachal assembly elections) होने हैं और कांग्रेस (himachal congress) को इसमें जीत हासिल करनी है।

5 मई को पद्भार ग्रहण करेंगी प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने कहा कि 5 मई को वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन (Himachal Pradesh Congress Headquarters Rajiv Bhawan) में विधिवत रूप से नया पद्भार संभालेंगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और कोई भी कार्यकर्ता या आमजन पार्टी कार्यलय आकर पार्टी से संबंधित कोई भी समस्या उनके समक्ष रख सकता है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही वह प्रदेश के दौरे पर निकलेंगी और जिलों व ब्लाकों के साथ-साथ आम लोगों से भी मिलेंगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते पर चलते हुए लोगों के दुख-दर्द को दूर करना है। यही उनका अब मुख्य उद्देश्य है।

इसके लिए उन्होंने आम लोगों से समर्थन की अपील भी की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, जिला अध्यक्ष शिव कुमार, विधायक नंद लाल, मोहन लाल ब्राक्टा, संजय अवस्थी, लखविंदर राणा, विक्रमादित्य सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, पूर्व विधायक रामकुमार, राकेश कालिया, विनोद सुल्तानपुरी, समीरा धौलटा, निशा, सोनिया, पूनम ग्रोवर, राजीव कोड़ा, रमेश ठाकुर, रमेश चौहान, सरदार सिंह ठाकुर, पलक राम कश्यप, लीला ठाकुर, अमृता कश्यप, अमित ठाकुर, विजय अग्रवाल, राजेश शर्मा, बलभद्र मित्तल, हितेंद्र पाल, ऊषा शर्मा, मधु ठाकुर, पुष्पा शोभटा, मोहन मेहता, वेद प्रकाश ठाकुर, नीलम शर्मा, आदर्श सूद, सोहन लाल, गोपाल शर्मा, हरीश जनारथा, अमित भरमौरी, वेद प्रकाश शर्मा, सेवादल के पदाधिकारी रमेश ठाकुर सहित पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा सिंह का स्वागत किया। दिल्ली से लौटने पर प्रतिभा सिंह का जगह-जगह स्वागत

Read More : हिमाचल के 6 लाख लाभार्थियों को 280 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन हस्तांतरित

Read More : कैच द रेन कार्यक्रम के तहत शिमला जिले में बनेंगे 75 अमृत सरोवर

Read More : अजय कुमार यादव ने संभाला आवासीय आयुक्त पांगी का पद्भार

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago