होम / Pratibha Singh target on BJP: प्रतिभा सिंह का बीजेपी पर निशाना, बोली- राहुल गांधी के घर पुलिस भेजना जनप्रतिनिधियों कर अपमान करना है

Pratibha Singh target on BJP: प्रतिभा सिंह का बीजेपी पर निशाना, बोली- राहुल गांधी के घर पुलिस भेजना जनप्रतिनिधियों कर अपमान करना है

• LAST UPDATED : March 21, 2023

Pratibha Singh’s target on BJP: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एक बयान दिया था जिसको लेकर दिल्ली में उनके घर पर पुलिस गई थी। जिस पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रतिभा सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार सभी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। लोकतांत्रिक प्रणाली में लोगों द्वारा चुने गए जन प्रतिनिधियों का अपमान है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि बीजेपी राजनीतिक विरोध के चलते कांग्रेस के नेताओं को परेशान कर रही है। इसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। बीजेपी अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ झूठे मामले करके गलत परंपरा स्थापित करना चाहती है।

  • हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना
  • बोली- राहुल गांधी के घर पुलिस भेजकर जन प्रतिनिधियों का किया जा रहा अपमान
  • बीजेपी पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर लगाया आरोप

राहुल गांधी सदन में बोलना चाहते हैं लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया जाता- प्रतिभा सिंह

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके जनप्रतिनिधियों को परेशान कर रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी के खिलाफ सत्ता पक्ष के सांसद सोची-समझी रणनीति बनाकर शोर करते हैं। उन्होंने कहा कि पूंजीपति गौतम अडानी और पीएम नरेंद्र मोदी भागने और जांच से बचने के लिए बीजेपी के सांसद सदन में हंगामा करते हैं। राहुल गांधी सदन में बोलना चाहते हैं लेकिन उन्हें नहीं बोलने दिया जा रहा है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि संसद में अगर किसी सांसद पर आरोप लगाया जाता है तो सांसद को उस आरोप का जवाब देने का अधिकार है।

यह पहली बार है जब सत्ता पक्ष के लोग सदन को नहीं चलने दे रहे- प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश में जन प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। यह पहली बार हो रहा है जब सत्ता पक्ष के लोग ही सदन को नहीं चलने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश का ध्यान अडानी मामले से भटकाने के लिए असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता का लाखो करोड़ो रुपया एसबीआई और एलआईसी में डूबने की कगार पर है लेकिन सरकार इस मामले से जनता का ध्यान भटकाने के प्रयास में लगी है। उस पर जनता का ध्यान नहीं पड़ने देना चाहती है।

इसे भी पढ़े- Himachal Budget session 2023: सदन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने साधा निशाना बोले, झुठी है सुक्खू सरकार

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox