होम / Priyanka Gandhi: प्रियंका से मिल बहुत रोए अपनों को इन हादसों में खोने वाले, हंसते खेलते परिवार उजड़े

Priyanka Gandhi: प्रियंका से मिल बहुत रोए अपनों को इन हादसों में खोने वाले, हंसते खेलते परिवार उजड़े

• LAST UPDATED : September 14, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Gandhi, Himachal: शिमला के समरहिल वार्ड के शिव बावड़ी क्षेत्र में 14 अगस्त को आई आपदा में अपनों को खोने वाले परिजन प्रियंका गांधी से मिलने के बाद फूट फूटकर रो पड़े। प्रियंका का काफिला सुबह 10:20 बजे शिव बावड़ी पहुंचा। इस दौरान तीन पीड़ित परिवार भी मौके पर पहुंचे। प्रियंका ने इन्हें सांत्वना दी तो इनकी आंखों में आंसू आ गए। बोले कि इस आपदा ने कई परिवार उजाड़ दिए। आपदा में जान गंवाने वाले नीरज की मां शकुंतला ठाकुर ने प्रियंका से कहा कि उनके बेटे ने लोन लिया था।

लोन माफ करें सरकार 

अब इसे कौन चुकाएगा। सरकार उनका यह लोन माफ कर दे। आपदा में 17 साल के पोते को खोने वाली माया देवी फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। मृतक संजू के पिता मोहन सिंह ठाकुर को भी प्रियंका ने सांत्वना दी। करीब आधे घंटे तक यहां रुकी प्रियंका ने शिव मंदिर में माथा टेका और मुख्यमंत्री को हरसंभव मदद के लिए कहा। इस दौरान सांसद प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह, शहरी विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल भी मौजूद रहे।

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

कृष्णानगर के लोग ने उनके घर बचाने की लगाई गुहार

कृष्णानगर के स्लॉटर हाउस क्षेत्र का भी प्रियंका ने जायजा लिया। यहां मौजूद वार्ड पार्षद बिट्टू कुमार और प्रभावित परिवारों ने प्रियंका से उनके घर बचाने की गुहार लगाई। कहा कि भूस्खलन के कारण उनके घरों पर खतरा मंडरा रहा है। सरकार इसे बचाए। प्रियंका ने मुख्यमंत्री को इस बारे में कदम उठाने को कहा। बाद में प्रियंका ने कनलोग में हुए भूस्खलन का भी जायजा लिया।

पुलिस द्वारा येलो लाइन से भी हटवाई गई गाड़ियां

प्रियंका के दौरे से पहले पुलिस ने समरहिल क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी सभी गाड़ियों को हटवा दिया। कई गाड़ियां जो येलो लाइन पार्किंग में खड़ी थी, उन्हें भी हटाया गया। इस पर लोग परेशान भी दिखे। वार्ड में पार्किंग न होने से लोगों को गाड़ियां दूसरे क्षेत्र में जाकर खड़ी करनी पड़ी। लोगों ने कहा कि वीआइपी मूवमेंट के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। काफिले के पहुंचने के दौरान बसों और टैक्सियों की आवाजाही भी करीब 40 मिनट तक रोकी गई।

यह भी पढ़े- Himachal Congress: प्रदेश में होगी नए मंत्रियों की ताजपोशी, सुक्खू, शुक्ल की गुफ्तगू से नई नियुक्तियों की चर्चाएं फिर तेज

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox