होम / Priyanka Gandhi: हिमाचल पहुंची प्रियांका गांधी, आपदा प्रभावितों से मिल लिया नुकसान का जायजा

Priyanka Gandhi: हिमाचल पहुंची प्रियांका गांधी, आपदा प्रभावितों से मिल लिया नुकसान का जायजा

• LAST UPDATED : September 12, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Gandhi, Himachal News: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का मंगलवार सुबह आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने हिमाचल पहुंचीं। प्रियंका चंडीगढ़ से हवाई मार्ग से कुल्लू के भुंतर पहुंचीं। उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सांसद प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लिया। प्रियंका भुंतर में बाढ़ प्रभावितों से भी मिलीं। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

सोलन और मंडी जिले का भी करेंगी दौरा 

प्रियंका गांधी सोलन और मंडी जिले का भी दौरा करेंगी। मनाली में बाढ़ प्रभावितों से बातचीत के बाद उनका हेलिकाप्टर से मंडी के पंडोह जाने और प्रभावितों से मिलने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद सोलन पहुंचेंगी। इसके बाद प्रियंका कल्याणी हेलिपेड शिमला आएंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी शिमला के छराबड़ा स्थित अपने आवास पर ही रुकेंगी। वह बुधवार को शिमला में आपदा प्रभावितों से बातचील कर सकती है।

यह भी पढ़े- Himachal News: काम की गुणवत्ता में कोताही बरतने तथा देरी पर तय होगी जवाबदेही, ज्वाली में की राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox