होम / Punjab: संपत नेहरा को लाए जेल से बाहर, गोगामेड़ी की हत्या का बनाया था प्लान

Punjab: संपत नेहरा को लाए जेल से बाहर, गोगामेड़ी की हत्या का बनाया था प्लान

• LAST UPDATED : December 7, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Punjab: सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या की साजिश रचने वाला गैंगस्टर संपर्क नेहरा पंजाब की भठिंडा जेल में कैद था। आज उसे वहां से बाहर निकल गया है। रूपनगर पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई है। देखा जाए तो उसे किस मामले में पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ले गई है वह अभी तक स्पष्ट नहीं है।

जानकारी दे दे की राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या की साजिश पंजाब की भटिंडा सेंट्रल जेल में करीब 10 महीने पहले ही रच ली गई थी। पंजाब पुलिस द्वारा इसकी जानकारी राजस्थान पुलिस को इनपुट अलर्ट भेज कर दी गई थी। पंजाब पुलिस द्वारा मार्च में राजस्थान पुलिस को बाकायदा एक पत्र लिखा गया था।

उसे पत्र में उन्होंने लिखा था कि भटिंडा जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का गैंगस्टर संपत नेहरा सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या की साजिश कर रहा है। उसने वारदात के लिए एक-47 का इंतजाम भी कर लिया है। इसके बाद भी गोगामेड़ी की हत्या हो ही गई। वही अलर्ट के बाद राजस्थान एटीएस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को इस बारे में सूचना भी दी गई थी।

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को सुखदेव सिंह गोगामेडी खून जयपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा द्वारा ली गई। रोहित लॉरेंस गैंग का गुर्गा है। संपत नरम और गोदरम्मा काफी लंबे समय से एक दूसरे को पहचानते हैं।

पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है गोगामेड़ी के हत्या के बाद जेल में बंद गैंगस्टरों की गतिविधियां काफी सख्ती से देखी जा रही है। उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। यदि राजस्थान पुलिस प्रोडक्शन वारंट लेकर आती है तो आरोपी संपत नेहरा को राजस्थान भेज दिया जाएगा। संपत नेहरा लॉरेंस बिश्नोई के काफी करीब था। संपत नेहरा वह गैंगस्टर है जो ओ लेकर एक्टर सलमान खान को मारने मुंबई पहुंचा था। संपत नेहरा को पंजाब पुलिस द्वारा मार्च के महीने में हथियार तस्करी के मामले में प्रोडक्शन वॉल पर लिया गया था।

ये भी पढे़-Mycoplasma Pneumoniae: चीन में तहलका मचा रही बीमारी आई दिल्ली? AIIMS में आए 7 माामलों में मिले संकेत

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox