होम / Rahul gandhi: कैंब्रिज विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी, अधिकारियों ने बताया- मेरे फोन की हो रही थी जासूसी

Rahul gandhi: कैंब्रिज विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी, अधिकारियों ने बताया- मेरे फोन की हो रही थी जासूसी

• LAST UPDATED : March 3, 2023

 

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश: इन दिनों कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लंदन दौरे पर हैं। उन्होंने वहां पर कैंब्रिज विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित किया। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए जरूरी संस्थागत ढांचा बाधित होता जा रहा है। साथ भारतीय लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे पर भी हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पेगासस के जरिए मेरी जासूसी कर रही थी। मुझे इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी। राहुल गांधी कैंब्रिज जज बिजनेस स्कूल के विजिटिंग फेलो हैं।

  • राहुल गांधी इन दिनों लंदन दौरे पर हैं
  • राहुल गांधी कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिया व्याख्यान
  • छात्रों से बोले सरकार पेगासस का इस्तेमाल करके मेरी जासूसी कर रही थी
  • कैंब्रिज जज बिजनेस स्कूल के विजिटिंग फेलो हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सरकार पर लगाया आरोप

राहुल गांधी कैंब्रिज विश्वविद्यालय नें ’21वीं सदी में सुनने के लिए सीखना’ विषय पर छात्रों को व्याख्यान दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर मीडिया और न्यायपालिका को नियंत्रित करन, डराने धमकाने, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और आदिवासियों पर हमला करने और उनके अधिकारों को दबाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी एक सप्ताह के ब्रिटेने के दौरे पर हैं, वहां पर राहुल गांधी कैंब्रिज विश्वविद्यालय में बंद कमरे में बिग डेटा एंड डेमोक्रेसी और भारत-चीन संबंधों पर एक सत्र में हिस्सा लेने वाले हैं।

राहुल गांधी ने सरकार की नीतियों पर दिया जवाब

इस दौरान राहुल गांधी से सवाल किया गया कि नरेंद्र मोदी की अच्छी नीतियों के बारे में बता सकते हैं जो भारत के हित में हो? इस सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि भारत राज्यों का संघ है, इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोग रहते हैं। लेकिन मोदी इन सभी को दूसरे दर्जे का नागरिक मानते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की। यात्रा के दौरान हमने देखा कि लोगों के पास का स्पेस सुरक्षित होना चाहिए ताकि जो लोग यात्रा में हिस्सा लें वे खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

इसे भी पढ़े- हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन साल में हुई परीक्षाओं की जांच शुरू

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox