होम / Rain Water Drainage Project Started सतपाल सिंह सत्ती ने किया भूमि पूजन

Rain Water Drainage Project Started सतपाल सिंह सत्ती ने किया भूमि पूजन

• LAST UPDATED : January 30, 2022

Rain Water Drainage Project Started सतपाल सिंह सत्ती ने किया भूमि पूजन

  • ऊना शहर की 22.48 करोड़ लागत की वर्षा जल निकासी परियोजना के निर्माण का किया शुभारंभ

इंडिया न्यूज, ऊना :

Rain Water Drainage Project Started : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने रविवार को ऊना शहर की महत्वाकांक्षी वर्षा जल निकासी योजना के तहत विधिवत पूजा-अर्चना कर अरनियाला नाला के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना शहर की ड्रेनेज परियोजना के तहत 5 प्रमुख नालों को चैनलाइज किया जाएगा जिसके लिए सरकार द्वारा 22.48 करोड़ रुपए की परियोजना स्वीकृत की गई है।

नालों का चैनलाइजेशन करके शहर का सारा बरसाती पानी लालसिंगी खड्ड और ऊना खड्ड में मिलाया जाएगा जिससे शहर में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा और स्थानीय निवासियों की चिरलंबित समस्या हल होगी।

बरसात के दिनों में जनजीवन होता है प्रभावित (Rain Water Drainage Project Started)

सत्ती ने कहा कि बरसाती पानी की उचित निकासी न होने के चलते बरसात के दिनों में शहर का जनजीवन बहुत प्रभावित होता था। मिनी सचिवालय सहित कई सरकारी कार्यालय, स्थानीय लोगों के आवास सहित आसपास का काफी क्षेत्र जलमग्न हो जाता था।

उन्होंने बताया कि पांचों नालों के टेंडर हो चुके हैं और ठेकेदारों को काम आबंटित कर दिया है। जुलाई, 2022 तक इन सभी नालों के चैनलाइजेशन का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि अगली बरसात में शहर के लोगों को जलभराव की समस्या न झेलनी पड़े।

लोअर अरनियाल में बनाया जा रहा वाटर टैंक (Rain Water Drainage Project Started)

सत्ती ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ऊना विधानसभा क्षेत्र में 60 रिग्गें लगाई जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि लोअर अरनियाल में 35 लाख रुपए से वाटर टैंक बनाया जा रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

इसके अलावा हड्डी रोग से पीड़ित रोगियों की सुविधा के लिए 28 लाख रुपए से सीआरएम मशीन, 22 लाख रुपए से लेप्रोस्कापी मशीन और 28 लाख रुपए से आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थाापित की गई है।

इससे लोगों को काफी राहत मिली है। अस्पताल परिसर में लोगों की सुविधा के लिए 10 लाख रुपए खर्च करके भव्य पार्क जनता को समर्पित किया गया है।

आईएसबीटी जनता को समर्पित (Rain Water Drainage Project Started)

सत्ती ने बताया कि 1 साल 4 महीने के समय में 35 करोड़ व्यय करके आईएसबीटी जनता को समर्पित किया गया। 8.44 करोड़ रुपए से बनने वाले ब्वायज स्कूल के भवन का निर्माण प्रगति पर है।

गर्ल्ज स्कूल ऊना को उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत 40 लाख रुपए से हाईटैक किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट किया गया है जिसके कांफ्रेंस हाल में 80 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद के पुराने भवन के स्थान पर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर तैयार करके जनता को समर्पित किया जाएगा जिसकी धरातल मंजिल पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

इसके अतिरिक्त पुराने बस अड्डे के स्थान पर 6 महीने में अंडरग्राउंड पार्किंग के साथ शापिंग माल तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को 90 करोड़ रुपए व्यय करके डबल किया गया है। उन्होंने बताया कि रामपुर में 58 करोड़ से सब्जी मंडी बनाई जाएगी।

400 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर (Rain Water Drainage Project Started)

सत्ती ने बताया कि ऊना शहर में लगभग 400 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि शहर की वर्षा जल निकासी परियोजना का अरनियाला नाला का भूमि पूजन करके शुभारंभ किया गया है।

अरनियाला नाला पर लगभग 8.31 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा कोटला नाला पर 4.31 करोड़, न्यू फ्रेंड्स कालोनी नाला पर 2.70 करोड़, रामपुर नाला पर 3.89 करोड़ और सब्जी मंडी, होटल नटराज व मिनी सचिवालय मेन पर 3.16 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शहर की वर्षा जल निकासी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए इस परियोजना का पुन: विस्तृत सर्वे किया गया और इसमें साथ लगते गांवों भड़ोलियों खुर्द, रामपुर व मलाहत के ऐप्रोच नालों के चैनलाइजेशन को भी शामिल किया गया है। अब इस परियोजना पर लगभग 42 करोड़ रुपए खर्च होंगे जिसमें से 22.48 करोड़ स्वीकृत हो चुके हैं। Rain Water Drainage Project Started

Read More : Baba Iqbal Singh Funeral कर्मभूमि बड़ू साहिब में पंचतत्व में विलीन हुए पद्मश्री बाबा इकबाल सिंह किंगरा

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox