होम / GST Collection: अप्रैल महीने में रिकॅार्ड GST कलेक्शन, एक दिन में जमा किए गए 68,228 करोड़ टैक्स

GST Collection: अप्रैल महीने में रिकॅार्ड GST कलेक्शन, एक दिन में जमा किए गए 68,228 करोड़ टैक्स

• LAST UPDATED : May 2, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), GST Collection:, बिजनेस डेस्क: अप्रैल महीनें जमा किए गए GST का रिकॅार्ड आ गया है। अप्रैल महीन में जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) 1.87 लाख करोड़ दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे अधिक जमा किया गया जीएसटी टैक्स रहा। यह कलेक्शन पिछले साल के अप्रैल के मुकाबले 12 फीसदी अधिक रहा। इस दौरान एक दिन में भी सबसे ज्यादा जीएसटी जमा किया गया। 20 अप्रैल को 9.8 लाख ट्रांसफर के जरिए 68,228 करोड़ रुपए टैक्स के रूप में जमा किया गया। यह एक दिन में अब तक जमा किए गए टैक्स कलेक्शन का रिकॅार्ड है। इससे पहले पिछले साल 20 अप्रैल को 9.6 लाख ट्रांसफर के जरिए 57,846 करोड़ रुपये जमा करके रिकॅार्ड बना था।

  • अप्रैल महीने में हुआ रिकॅार्ड जीएसटी कलेक्शन
  • एक दिन जमा किया गया 68,228 करोड़ टैक्स
  • अप्रैल 2022 के मुकाबले 12 फीसदी अधिक रहा जीएसटी कलेक्शन

अप्रलै 2022 के मुकाबले 12 फीसदी अधिक जीएसटी कलेक्शन

साल 2022 के अप्रैल महीने में जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) 1,67,540 करोड़ रुपये रहा था, लेकिन इस बार के जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) ने नया रिकॅार्ड बनाया है। अप्रैल 2023 में पिछले साल अप्रैल महीने की तुलना में 19,495 करोड़ रुपए अधिक रहा। वहीं, मार्च महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.6 लाख करोड़ दर्ज किया गया था। इस साल अप्रैल में सीजीएसटी 38,440 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 47,412 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 89,158 करोड़ रुपए और सेस 12,025 करोड़ रुपए रहा। ऐसा पहली बार है जब जीएसटी कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपए से अधिक रहा। इसमें लगातार दूसरे महीने में भी इजाफा देखा गया।

पिछले महीने में भी अच्छा रहा जीएसटी कलेक्शन

फरवरी महीने में यह कलेक्शन 1.49 लाख करोड़ रुपए और मार्च में 1.60 लाख करोड़ रुपए रहा। केंद्र को वित्तीय वर्ष 2024 में 9.56 लाख करोड़ जीएसटी के जरिए मिलने की उम्मीद है, जो पिछले साल के जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) के मुकाबले 12 फीसदी अधिक होगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल ग्रॅास कलेक्शन 18.10 लाख करोड़ रुपए था। जो वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में 22 फीसदी अधिक था।

इसे भी पढ़े- Himachal Central University: अभ्यर्थी 5 मई तक कर सकते हैं हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox