होम / हिमाचल में आयोजित होंगी रेडक्रास की गतिविधियां

हिमाचल में आयोजित होंगी रेडक्रास की गतिविधियां

• LAST UPDATED : April 12, 2022

हिमाचल में आयोजित होंगी रेडक्रास की गतिविधियां

  • माता एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल विषय पर सप्ताह भर चलेंगे कार्यक्रम: राज्यपाल

इंडिया न्यूज, शिमला।

Red Cross activities will be organized in Himachal : राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Governor Rajendra Vishwanath Arlekar) जोकि राज्य रेडक्रास (red cross) के अध्यक्ष भी हैं, ने रेडक्रास के स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि उन्हें संगठन के माध्यम से समाज को अपना बहुमूल्य योगदान देने के भाव से आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वे रेडक्रास से जुड़कर परिवार के रूप में कार्य करें जिससे समाजसेवा के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। राज्यपाल मंगलवार को यहां रेडक्रास भवन में हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि हर वर्ष 8 मई को अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास दिवस मनाया जाता है। इस दिवस पर रेडक्रास का झंडा पिनअप कर संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए धनराशि एकत्रित की जाती है।

उन्होंने कहा कि 8 मई के बाद भी पूरे सप्ताह विभिन्न गतिविधियां संचालित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार रेडक्रास माता एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल के अपने विषय को लेकर क्षेत्रीय स्तर पर कार्य करेगा।

जिला स्तर पर उपायुक्तों और जिला रेडक्रास सचिवों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अस्पतालों को इस कार्य में जोड़कर जमीनी स्तर पर कार्य किया जाएगा।

अस्पताल कल्याण शाखा क्षेत्रीय स्तर पर भी योगदान दे (Red Cross activities will be organized in Himachal)

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि अस्पताल कल्याण शाखा की सभी सदस्य केवल अस्पतालों तक ही सीमित न रहकर क्षेत्रीय स्तर पर भी अपना योगदान दें।

उन्होंने कहा कि समस्याओं से भागने की जरूरत नहीं है। उनके समाधान के लिए मिलकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रेडक्रास ईश्वरीय कार्य है जोकि हमारे माध्यम से हो रहा है।

रेडक्रास एक बड़ा संगठन है जोकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहा है। हमें इससे जुड़कर प्रदेश स्तर पर बेहतर करके दिखाना है।

उन्होंने कहा कि नालागढ़ में रेडक्रास ब्लड बैंक शीघ्र बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने इस मौके पर रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा की नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

2 वर्षों की गतिविधियों का ब्यौरा दिया (Red Cross activities will be organized in Himachal)

राज्य रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय रेडक्रास प्रबंधन समिति की सदस्य डा. साधना ठाकुर ने इस अवसर पर पिछले 2 वर्षों की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा ने कोरोना महामारी के दौरान व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को परामर्श सेवाएं उपलब्ध करवाई।

उन्होंने कहा कि 22 चिकित्सकों का पैनल तैयार किया गया था जोकि अपने स्लाट पर कोरोना मरीजों से बात करते थे। इस दौरान राष्ट्रीय इकाई से काफी मदद मिली।

उन्होंने कहा कि वन विभाग के सहयोग से रेडक्रास ने वन महोत्सव का आयोजन कर 1 दिन में 1 लाख पौधे रोपित किए। इस दौरान रक्तदान शिविर, आश्रमों का दौरा, स्वास्थ्य किट का वितरण किया गया।

उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों ने मास्क तैयार कर उनका वितरण, कम्बल, टेंट, मुफ्त राशन इत्यादि गरीबों को रेडक्रास के माध्यम से दिए।

रेडक्रास मेले का होगा आयोजन (Red Cross activities will be organized in Himachal)

बैठक में निर्णय लिया गया कि मई के अंतिम सप्ताह तथा जून के पहले सप्ताह के बीच रेडक्रास मेले का आयोजन किया जाएगा।

इससे पूर्व राज्य रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा की अवैतनिक सचिव डा. किमी सूद ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्य रेडक्रास के सचिव संजीव कुमार ने राज्यपाल तथा अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया।

राज्यपाल के सचिव एवं राज्य रेडक्रास के महासचिव विवेक भाटिया ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया। राज्य रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा की उपाध्यक्ष मधु सूद ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। Red Cross activities will be organized in Himachal

Read More : हिमाचल में 20 वरिष्ठ आईएएस और 8 एचएएस अफसर किए इधर-उधर

Read More : हैकाथान-2022 के विजेताओं को किया सम्मानित

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox