Road Accidents
India News (इंडिया न्यूज़),Road Accidents: देशभर में हिट एंड रन का मुद्दा गरमाया हुआ है। जबसे केंद्र सरकार ने हिट एंड रन मामले में नया कानून बनाया है। तभी से ट्रव ड्राइवर चक्का जाम करने में लगे हुए है। उनका कहना है कि दंड के स्वरूप जो नियम बनाए गए है वो अधिक है। दंड के स्वरूप 10 साल की सजा ज्यादा है। सभी ट्रक ड्राइवर इन नियमों को लेकर परेशान है। और इसी के चलते चक्का जाम करने में ट्रक चालक लगे हुए है।
इसी बीच देश भर में अब तक कितने सड़क हादसें हो चुके है। इसकी रिपोर्ट भी सामने आई है। बताते चले कि देशभर में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। साल 2021 में सड़क हादसे के मामले 57415 के पास थे। जिसमें मौतों का आकड़ा 25 हजार था। वहीं साल 2022 में यह आकड़ा 67,387 तक पहुंच गया था। जिसमें 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी। और अब भी सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है।
भारत में साल 2022 में कुल 4 लाख 61 हजार से ज्यादा लोग सड़क हादसे के शिकार हुए। जिनमें 1 लाख 68 हजार लोगों ने अपनी जिंदगी गवा दी। इस साल रोज 1264 सड़क हादसे हुए। जिनमें 462 लोगों की जिंदगी चल बसी। ऐसे में हर घंटे के हिसाब से 53 सड़क दुर्घटनाएं हर घंटे हुई। जिनमें 19 लोगों की मौत हुई। वहीं हर मिनट के हिसाब से तीन लोगों की मौत होती है।
भारतीय न्याय संहिता के मुताबिक, “जो कोई भी लापरवाही से वाहन चलाकर किसी की मौत का कारण बनता है तो उसके खिलाफ सख्त दंड का प्रावधान तय किया जाएगा। इस कानून के निय़म के अनुसार आरोपी को 10 साल की सजा का प्रावधान दिया गया है। और जुर्माना भी वसूला जाएगा ।
Read Also: Delhi Crime: दिल्ली में ₹5 के लिए मारपीट, लड़ाई के बाद एसयूवी से टक्कर मारने की कोशिश
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…