War Between Russia-Ukraine रूस के हमलों से यूक्रेन में तबाही

War Between Russia-Ukraine रूस के हमलों से यूक्रेन में तबाही

  • यूक्रेन के 40 सैनिकों सहित 50 लोगों की मौत, रूस के करीब 50 सैनिक व 6 विमान नष्ट

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

War Between Russia-Ukraine : रूस ने आखिर यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कई दिन से युद्ध की बात से इनकार कर रहे थे, लेकिन अमेरिका सहित पश्चिमी देशों का दावा सही साबित हुआ।

रूसी सेना ने गुरुवार अलसुबह टैंको और मिसाइलों से यूक्रेन की राजधानी कीव सहित देश के कई शहरों में तबाही मचा दी। इन हमलों में यूक्रेन के करीब 40 सैनिक मारे गए और 10 निर्दोष नागरिकों की भी इस दौरान मौत हो गई।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की ओर से बयान जारी कर यह जानकारी दी गई है। रूस की सैन्य कार्रवाई की अमेरिका और पश्चिमी देशों की ने कड़ी निंदा की है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि हमलों में यूक्रेन को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के नागरिक और सैन्य ठिकानों पर 30 से ज्यादा हवाई हमले किए हैं और इन हमलों उनकी सेना के 40 जवान मारे गए और 10 लोगों की मौत हुई है।

गौरतलब है कि अमेरिका काफी दिनों से ये दावा कर रहा था कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है। यूक्रेन भी पिछले दिनों से इसे लेकर तैयारी कर रहा था।

इसी सप्ताह यूक्रेन की संसद ने नागरिकों को आत्मरक्षा के लिए हथियार रखने का कानून पारित किया था। वलोडिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार को दोहराया कि जो भी नागरिक देश की रक्षा के लिए आगे आना चाहता है तो उसे हमारी सरकार हथियार उपलब्ध कराएगी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय से यह भी जानकारी सामने आई है कि रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई में यूक्रेन के अलावा रूस को भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि यूक्रेन सेना ने 50 रूसी सैनिकों को मार गिराया और उनके 6 विमानों को नष्ट कर दिया है। जलेंस्की ने सुबह कहा कि यूक्रेन को काफी नुकसान जरूर हुआ है लेकिन हम हार नहीं मानेंगे। उन्होंने हम सरेंडर नहीं करेंगे।

भारतीय जहां रहें सुरक्षित व शांत रहे (War Between Russia-Ukraine)

युद्ध के बीच कीव स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार को एक नई एडवाइजरी जारी कर यूक्रेन में रह रहे भारतीयों से कहा कि यूक्रेन की मौजूदा स्थिति अत्यधिक अनिश्चित है। कृपया शांत रहें और आप जहां भी हों सुरक्षित रहें।

कीव स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि कीव के पश्चिमी हिस्सों से यात्रा करने वालों सहित कीव की यात्रा करने वाले सभी लोगों को अस्थायी रूप से अपने-अपने शहरों में लौटने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से पश्चिमी सीमावर्ती देशों के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर।

रास्ते से दिल्ली लौटा एयर इंडिया का विमान (War Between Russia-Ukraine)

भारतीयों को वापस लाने के लिए कीव गए एयर इंडिया के एक विमान को बीच से ही लौटना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार जैसे ही यूक्रेनी अधिकारियों ने नागरिक विमान संचालन के लिए देश के हवाई क्षेत्र को बंद किया, एयर इंडिया और केंद्र सरकार ने विमान को वापस बुलाने का फैसला किया।

100 से अधिक फाइटर हाई अलर्ट पर: नाटो (War Between Russia-Ukraine)

नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने भी यूक्रेन पर रूस के हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा हमारे पास अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा करने के लिए 100 से अधिक लड़ाकू विमान और भूमध्य सागर तक समुद्र में 120 से अधिक युद्धपोत हाई अलर्ट पर हैं।

हम नाटो गठबंधन को ऐसी आक्रामकता से बचाने के लिए जो भी जरूरी होगा उन कदमों को उठाएंगे। शुक्रवार को भावी रणनीति तय करने के लिए नाटो नेताओं की बैठक होगी।

चंद घंटों में यूक्रेन के एयरबेस व सैन्य ठिकाने ध्वस्त (War Between Russia-Ukraine)

मास्को। कुछ ही घंटों में रूस की सेना ने यूक्रेन के एयरबेस और एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है। रूस के विदेश मंत्री सेरगे लावरोव ने कहा कि यूक्रेन पर अब पूर्ण हमला शुरू हो गया है।

बीते कई सप्ताह से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी। अंत में गुरुवार सुबह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले का ही ऐलान कर दिया। पश्चिमी देशों की ओर से रूस पर प्रतिबंधों के ऐलान भी उसे युद्ध के लिए रोकने में सफल रहे। War Between Russia-Ukraine

Read More : Anand Sharma Says रूस-यूक्रेन के बीच वार्ता का रास्ता खोजे यूएन

Read More : Russian Attack यूक्रेन में फंसे हिमाचल के 7 छात्र

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago