Sattu Side Effects: गर्मियों में ज्यादा सत्तू का सेवन कई लोगों के लिए हो सकता है हानिकारक

Sattu Side Effects: गर्मियों के साथ हमारे खाने पीने की चीजों में भी काफी बदलाव आते है। हम अक्सर ऐसी चीजों का सेवन करना खासा पसंद करते है जिससे हमारे शरीर में ठंडक बनी रहे। सत्तू भी इंन्ही खाने में से एक है। सत्तू को खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। गर्मियों में इसका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं हम आपको बता दे कि इसमें जितने गुण मौजूद हो, लेकिन ये कभी-कभी हमारे लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। दरअसल कुछ लोग जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करते है। इससे इनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। पाचन को बेहतर बनाने वाला सत्तू कई बार गैस की वजह भी बन सकता है। इसके साथ ही इसके सेवन से कई और भी समस्या सामने आती है। आईए जानते हैं सत्तू खाने से होने वाले नुकसान क्या-क्या हैं।

सत्तू से हो सकती है एलर्जी
कई लोगों को चना पचाने में मुश्किल होती है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें चना या सत्तू से एलर्जी होती है। ऐसे में सत्तू का सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अगर आपको इससे एलर्जी है, तो इसके सेवन से बचे रहे।

सत्तू बन सकता है पथरी का कारण
अगर आपको पथरी की समस्या है, तो भूलकर भी सत्तू का सेवन न करें। दरअसल, पथरी की समस्या में सत्तू खाना काफी हानिकारक हो सकता है, क्योंकि यह इस समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप पथरी होने पर सत्तू से दूर ही रहें।

गैस की वजह बन सकता है सत्तू
सत्तू का ज्यादा सेवन करने से पेट में गैस की समस्या भी हो सकती है। इसलिए ध्यान रखें कि गर्मियों में सेहतमंद रहने के चक्कर में कहीं आप जरूरत से ज्यादा इसका सेवन न करें, वरना आपको इसके गंभीर परिणाम भी भुगनते पड़ सकते हैं।

ठंडी चीजें खाने की मनाही होने पर
अगर आपको ठंडी चीजें खाने की मनाई, तो इसका ज्यादा सेवन आपके लिए नुकसानदेय हो सकता है। दरअसल, हड्डियों में दर्द या वात की समस्या होने पर सत्तू का सेवन हानिकारक हो सकता है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है, जो आपको और भी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या सीधी आंच में रोटी पकाने से होता है सेहत को नुकसान? जानें क्या बताती है स्टडी

SHARE
Mudit Goswami

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago