Shaktipeeth Volcano Mandir
India News (इंडिया न्यूज़), Shaktipeeth Volcano: शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आज यानी सोमवार से आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र कि शुरुआत हुई है। इस दिन का आरंभ पूजा अर्चना और कन्या पूजन के साथ किया गया है। हालांकि इस पूजा अर्चना के दौरान 71 पुजारी और विद्वान पंडितों को माता के जप पाठ का विधिवत संकल्प भी दिलवाया गया। बता दें 8 दिन तक लगातार पुजारी विश्व कल्याण और शांति के लिए लाखों की संख्या में जप, पूजा व पाठ करेंगे।
आपको बता दें कि इस गुप्त नवरात्र में 8 दिन मां ज्वाला के मूल मंत्र, बटुक भैरव, गणपति, गायत्री व दुर्गा सप्तशती के जप और पाठ किए जाएंगे। वहीं इस दौरान प्राचीन परंपराओं को मन्दिर न्यास व पुजारी महासभा के द्वारा बरकरार रखा गया है। दरअसल पूजा अर्चना होने के बाद विधायक संजय रत्न ने कन्या पूजन भी किया।
जानकारी देते हुए एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि परंपरा के अनुसार गुप्त नवरात्र में विश्व कल्याण के लिए पूजा, जप व पाठ किया जाएगा। इस अनुष्ठान को पुजारी वर्ग व विद्वान जप और पाठ कर के पूरा करेंगे। जिसके बाद पुजारी व न्यास सदस्य अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि मां ज्वाला का प्रकटोत्सव 26 जून को मनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: इन मामलों में होती हैं महिलाएं पुरुष से कई गुना आगे, हर संकट का करती हैं डट के सामना
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…