Shimla: HPU में SFI-ABVP के कार्यकर्ता भिड़े, तीन घायल!

Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एक बार फिर से मंगलवार सुबह छात्र संगठन कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा का नजारा देखने के मिला इसमें तीन कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं। जिसके चलते उनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वहीं, झड़प के बाद विश्वविद्यालय का परिसर अब पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
सुरक्षा की दृष्टि से यहां बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। जानकारी  मिली है कि SFI और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच सुबह करीब 9:30 बजे समरहिल चौक पर किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद बहस इतनी बड़ गई, कि मामला हाथापाई और पथराव तक पहुंच गया।
देखते ही देखते परिसर में दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची क्यूआरटी के जवानों ने दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को तीतर-बितर किया। इसके बाद रसायन विज्ञान विभाग में फिर से छात्र भिड़ गए। परिसर में इस हिंसक घटना के बाद से माहौल तनावपूर्ण बना है। पुलिस संगठन कार्यकर्ताओं पर नजर रख रही है।

Shimla: डंडे-राॅड लेकर परिसर में नजर आए

वहीं, डंडे और राॅड लेकर परिसर में घूमते कार्यकर्ताओं नजर आए। पिछले तीन दिनों से दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव का माहौल चल रहा था। दोनों संगठन के नेताओं ने परिसर में हुई हिंसा के लिए एक-दूसरे को जिमेदार बता रहे है। SFI का आरोप है कि ABVP ने माहौल खराब करने की शुरुआत की है। वहीं ABVP के नेताओं का आरोप है कि मंगलवार को SFI ने लड़ाई को शुरू किया। दोनों संगठनों के नेता अपने-अपने संगठनों के कई कार्यकर्ताओं के घायल होने के दावे कर रहे हैं।
यह भी पढ़े: Counterfeit Medicines: चार महीने में बनाई 1 करोड़ रुपये की नकली दवाएं, बड़ा खुलासा!
SHARE
Himanshi Rajput

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

4 weeks ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

4 weeks ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

4 weeks ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

4 weeks ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

4 weeks ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

4 weeks ago