Shimla Weather Forecast 10 April 2022: तीन दिन बारिश की संभावना, मिलेगी गर्मी से राहत

इंडिया न्यूज़ , शिमला:

Shimla Weather Forecast 10 April 2022: हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें कुछ दिनों के लिए ही सही गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर आने लगे हैं। यदि मौसम विभाग की बात करें तो यह चमत्कार 12 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू के कुछेक क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। इससे तापमान में हल्की गिरावट की उम्मीद की है।

विभाग ने 12, 13 और 14 अप्रैल को बारिश की आशंका जताई है। प्रदेश में 10 व 11 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। मैदानी व मध्यम ऊंचे क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि प्रदेश में मार्च और अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में 10 व 11 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा।

लू चलने की भी चेतावनी (Shimla Weather Forecast 10 April 2022)

मैदानी और मध्यम ऊंचे क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। प्रदेश में मार्च और अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, मंडी, सोलन व कुल्लू में 11 अप्रैल तक गर्म लू के चलने की चेतावनी है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। मार्च महीने में ही गर्मी बीते 69 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इससे पहले कभी भी प्रदेशवासियों ने मार्च महीने में इतनी भयंकर गर्मी नहीं देखी।(Shimla Weather Forecast 10 April 2022)

ऊना का पारा 40 डिग्री पार

अब अप्रैल महीने में भी राहत नहीं मिल रही है। प्रदेश के ऊना जिले का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लगातार सूखे और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। नाहन और धर्मशाला को छोड़ शिमला और डलहौजी में प्रदेश में सबसे गर्म रातें हैं। इससे अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई। दोनों जगह सीजन में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक सामान्य से सात डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया है।

Shimla Weather Forecast 10 April 2022

Read More : Fire in Bangloh Forest: देर रात लगी गांव बंगलोह के जंगल में आग , स्थानीय लोगो ने पाया काबू

Read More : PM Modi Appreciate Central Schemes पीएम मोदी ने किसानों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय योजनाओं की सराहना की

Connect With Us : Twitter Facebook 

SHARE
Sachin

Learner , Hardworking , Aquarius hu toh samajh lo kya kya hounga .....

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago