होम / Shiv Temple in Chamba: हिमाचल में स्थित है एक ऐसा मंदिर जिसे पांडवों ने रातो-रात किया था तैयार

Shiv Temple in Chamba: हिमाचल में स्थित है एक ऐसा मंदिर जिसे पांडवों ने रातो-रात किया था तैयार

• LAST UPDATED : April 14, 2023

Shiv Temple in Chamba: हिमाचल प्रदेश अपने सौंदर्य के लिए विश्व भर में जाना जाता है। प्रदेश की पहचान यहां बर्फ से ढके पहाड़ और यहां की संपन्न संस्कृति है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश भव्य और दिव्य मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है। हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के रूप में भी जाना जाता है। देवभूमि में ऐसे कई मंदिर हैं जो अपने रोचक रहस्य के लिए जाने जाते हैं। एक ऐसा ही रहस्यमयी शिव मंदिर चंबा का दवात महादेव मंदिर है। यह मंदिर चंबा से लगभग 45 किलोमीटर दूर सिढ़कुंड पंचायत के दवात नामक स्थान पर बना है, जो शिव भक्तों की आस्था का केंद्र है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर को पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान बनाया था।

  • हिमाचल प्रदेश अपने दिव्य और भव्य मंदिरों की वजह से विश्वभर में है प्रसिद्ध
  • चंबा में स्थित है दवात शिव मंदिर
  • मंदिर का निर्माण पांडवों ने किया था
  • यह मंदिर शिव भक्तों की आस्था का केंद्र है

पांडवों ने किया था मंदिर का निर्माण

पांडव अपने अज्ञातवास के दौरान हिमालय के इस भाग में आए थे। उन्होंने उस दौरान हिमाचल के इस इलाके में कई मंदिरों का निर्माण किया था। पांडवों ने यहां कई बड़े-बड़े मंदिरों के निर्माण के साथ ऐसा मंदिर बनाया जो अन्य मंदिरों से काफी अलग था। ऐसा कहा जाता है कि यह मंदिर एक रात में ही तैयार किया गया था। साथ ही इस मंदिर को बनाने में इस्तेमाल किया गया पत्थर शिकरीधार नामक स्थान से लाया गया था। यहां से रातों रात पत्थर लाकर मंदिर का निर्माण करना लोगों को अचंभित कर देने वाला था।

इस मंदिर में आने से पूरी होती है मनोकामना

ऐसा कहा जाता है कि इस असंभव काम को संभव करने का काम महाबली भीम ने किया था। महाशिवरात्रि को दौरान इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। कहा जाता है कि भगवान शिव के इस मंदिर में सच्चे मन से मनोकामना मांगने पर मनचाहा फल प्राप्त होता है। दूर-दूर के लोग भगवान शिव के इस खास मंदिर के दर्शन करने के लिए आते हैं।

इसे भी पढ़े- Tourist places in himachal: हिमाचल में गर्मी में घूमने की जगह, आप भी बनाइए आने का प्लान

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox