होम / Side Effects of Ice Cream: ज्यादा आइसक्रीम खाने से आपको भी हो सकती है बहुत सी समस्याएं, इसलिए पहले जान लीजिए इसके नुकसान

Side Effects of Ice Cream: ज्यादा आइसक्रीम खाने से आपको भी हो सकती है बहुत सी समस्याएं, इसलिए पहले जान लीजिए इसके नुकसान

• LAST UPDATED : April 30, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Side Effects of Ice Cream: गर्मियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में आइसक्रीम खाना तो बनता है, क्योंकि वो सबकी फेवरेट जो होती है। इसी वजह से इसकी डिमांग खूब बढ़ जाती है। वहीं कुछ तो एक नही, दो नहीं बल्कि इससे ज्यादा आइसक्रीम भी खा लेते है। हालांकि इसे खाना सिर्फ बच्चों को हि नही बल्कि बड़ों को भी पसंद होता है। पर इस भीषण गर्मी आइसक्रीम अपको ठंडक तो दे देती है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से अपको कई शारिरक समस्याएं हो सकती है। अगर अपको भी आइसक्रीम खाना बहुत पसंद है तो पहलें इसके नुकसान जान ली जिऐं। 

आइसक्रीम ज्यादा खाने से हो सकती है ये समस्याएं

मोटापा होना

कई स्टडी के मुताबिक आइसक्रीम में बहुत ज्यादा शुगर, कैलोरी, फैट होता है। जो हमारे शरीर के लिए बिल्कुल भी हेल्दी नहीं होता और फिर ये हमारे शरीर में बहुत तेजी से फैट बढ़ाने का काम करता है। जिसे हमारे शरीर में मोटापा तो होता हि है, पर कई और बीमारी होने का भी खतरा रहता है।   

हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ाए

आइसक्रीम में सैचुरेटेड फैट होता है, जिससे हमारे बॉडी में ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है। इसी वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण हार्ट डिसीज होने के ज्यादा खतरा रहता है।

ब्रेन पर होता सीधा असर

एक शोध के अनुसार, आइसक्रीम में सैचुरेटेड फैट और चीनी अधिक होता है। जिस वजह से ये हमारी संज्ञानात्मक कौशल और मेमोरी पावर को कम कर देता है।

डायबिटीक पेशेंट बचकर रहें

जैसे की आप जानते है, आइसक्रीम में बहुत ज्यादा चीनी होती है।  इसलिए उन लोगों को नही खाना चाहिए जिनका शुगर लेवल बॉर्डर पर है या फिर उन्हें डायबिटीज हैं।

ये भी पढ़ें- Maan Ki Baat: PM ने जिस शख्स का किया था जिक्र, उसने प्रधानमंत्री से अब अपने इस इलाज के लिए मांगी मदद

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox