Smart City Dharamshala 315 करोड़ के प्रोजेक्ट किए जा रहे कार्यान्वित

Smart City Dharamshala 315 करोड़ के प्रोजेक्ट किए जा रहे कार्यान्वित

  • 115 करोड़ के 19 प्रोजेक्ट जनता को किए जा चुके हैं समर्पित
  • शहरी विकास मंत्री ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा

इंडिया न्यूज, कांगड़ा/धर्मशाला :

Smart City Dharamshala : धर्मशाला शहर को और अधिक सुंदर बनाने के लिए स्मार्ट सिटी के द्वारा 315 करोड़ रुपए की परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।

ये शब्द शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन तथा विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शुक्रवार को डीआरडीए के सभागार में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहे।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के तहत 115 करोड़ के 19 प्रोजेक्ट का कार्य पूर्ण हो चुका है।

  • 3 करोड़ की लागत से रूट जोन ट्रीटमेंट प्लांट।
  • 2.9 करोड़ की लागत से रूफ टाप सोलर प्लांट।
  • 3 करोड़ 55 लाख की लागत से स्मार्ट क्लास रूम।
  • 23 करोड़ की लागत स्ट्रीट का निर्माण।
  • 6 करोड़ की लागत से अंडरग्राउंड डस्टबिन।
  • 1.37 करोड़ की लागत से ई-नगरपालिका सुविधा।
  • 26 लाख की लागत से पार्क।
  • 36 लाख की लागत से वेबसाइट।
  • 1.29 करोड़ की लागत से जीआईएस वेब पोर्टल का निर्माण।

स्मार्ट सिटी के तहत अन्य विभागों के साथ मिलकर निम्न कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं।

  • 19 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटिड हाउसिंग प्रोजेक्ट।
  • 57 लाख की लागत से आश्रयहीनों को आवासीय सुविधा।
  • 3.43 करोड़ की लागत से डीसी परिसर पार्किंग।
  • 29 करोड़ से पेयजल सुधार परियोजना।
  • 3.70 करोड़ भागसूनाग क्षेत्र के विकास पर।
  • 4.44 करोड़ से पैन सिटी सड़कों की अपग्रेडेशन।
  • 1.55 करोड़ से एलईडी स्ट्रीट लाइट।
  • 4 करोड़ से सिटी कनवेंशन सेंटर।
  • 2 करोड़ की लागत से स्किल डेवेलपमेंट सेंटर तपोवन।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि 165 करोड़ की 27 परियोजनाओं का कार्य किया जा रहा है, जबकि 150 करोड़ की 19 नई परियोजनाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं।

उन्होंने अधिकरियों को स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धर्मशाला पर्यटन की दृष्टि से अहम स्थान रखता है।

धर्मशाला राज्य के सबसे जीवंत शहर के रूप में उभरा है जोकि हर साल न केवल देश, बल्कि विदेशों से भी लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट इस शहर को विदेशी और घरेलू पर्यटकों के लिए अधिक सुंदर और आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा और स्थानीय लोगों को आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के तहत बेहतर कार्य किए जा रहे हैं तथा इसमें सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करके परियोजनाओं के उचित कार्यान्वयन के लिए कारगर कदम उठाने चाहिएं ताकि बेहतरीन स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि शहर में छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स को भी स्मार्ट सिटी के तहत शामिल किया जाए ताकि सभी लोग लाभान्वित हो सकें।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी केंद्र तथा राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, इसकी नियमित मोनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी।

इससे पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्मार्ट सिटी के तहत कार्यान्वित किए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी प्रदान की।

उन्होंने सभी अधिकारियों को लोगों को प्रदान की जा रही सेवाओं में गुणात्मक सुधार पर जोर देने को कहा। उन्होंने लोगों के व्यापक हित के लिए समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने पर बल दिया और योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने एवं लोगों की सुविधाआें का विशेष ध्यान रखने को कहा।

उन्होंने जनसेवाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सेवा प्राप्त करने की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम, सटीक और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।

इसके पश्चात शहरी विकास मंत्री ने स्मार्ट सिटी के तहत चरान खड्ड में कमांड सेंटर, पोप अप प्लाजा, बस शेल्टर, गमरू में सीवरेज पार्क तथा फरसेटगंज में नेचर पार्क के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।

इस अवसर पर विधायक विशाल नैहरिया, महापौर नगर निगम ओंकार नैहरिया, उप-महापौर सर्वचंद गलोटिया, अतिरिक्त पंजीयक सहकारी सभाएं, धर्मशाला सुखदेव सिंह, पार्षद तजिंद्र कौर, जीएम तकनीकी संजीव सैनी, एचएल धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गैर सरकारी सदस्य मौजूद थे। Smart City Dharamshala

Read More : Kangra Airport इंडिगो कंपनी भी शुरू करेगी धर्मशाला के लिए उड़ान

Read More : Jai Ram Thakur in Punjab उड़ते पंजाब को बचाने के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

2 months ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

2 months ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

2 months ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

2 months ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

2 months ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

2 months ago