Snowfall पांगी घाटी में प्रशासन और भारतीय वायुसेना ने चलाया राहत एवं बचाव कार्य

इंडिया न्यूज, किलाड़ (चम्बा) :

Snowfall : पांगी घाटी में अधिक बर्फबारी के कारण से बाहर जाने वाले सड़क मार्ग पूरी तरह से खुल नहीं पाए थे जिस कारण लोगों को जरूरी कार्यों के लिए घाटी से बाहर आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

इसके चलते उप मंडलीय प्रशासन व भारतीय वायुसेना के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य के लिए 9 से 13 फरवरी तक आपरेशन चलाया गया।

ये जानकारी आवासीय आयुक्त पांगी बलवान चंद ने दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए सरकार से हवाई सेवा उपलब्ध कराने के लिए मांग की गई थी जिसे देखते हुए यह आपरेशन चलाया गया और घाटी की जनता को हेलीकाप्टर की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।

उन्होंने बताया कि आपरेशन के दौरान कुल 82 लोगों को किलाड़ (पांगी) से भुंतर (कुल्लू) लाया गया और भुंतर (कुल्लू) से किलाड़ (पांगी) ले जाया गया जिनमें मरीज, वृद्ध लोग, बच्चे और विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारी शामिल हैं।

यह आपरेशन वायुसेना के विंग कमांडर शैलेष सिंह की अगुवाई में चलाया गया। विंग कमांडर शैलेष सिंह ने बताया कि पांगी जैसे दुर्गम क्षेत्र जहां तापमान -15 से -20 डिग्री तक पहुंच जाता है, में समय-समय पर भारतीय वायुसेना अपनी सेवाएं देने के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

उन्होंने बताया कि आपरेशन में एडवांस्ड लाइट हेलीकाप्टर एएलएच और एमआई 17 वी-5 हेलीकाप्टर का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने प्रशासन का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया और खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने का अवसर दिया। Snowfall

Read More : NDPS Act वोल्वो बस का कंडक्टर हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Read More : Ankesh Last Journey शहीद अंकेश की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago