India News (इंडिया न्यूज़), Sonia Gandhi: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी शिमला पहुंच गई हैं। हालांकि सोनिया गांधी 4 बजकर 27 मिनट पर शिमला पहुंची गई थी। वहीं अन्य नेताओं के साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोनिया गांधी को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से रिसीव किया। जिसके बाद सोनिया गांधी सड़क मार्ग से शिमला पहुंची हैं। वहीं कुछ समय पहले गुरुवार को उनकी बेटी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी शिमला स्थित अपने निजी आवास पर पहुंची थी।
बता दें आपको कि आज यानी शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आने वाले हैं। वहीं इस पर सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी शिमला की वादियों से ही अपनी नजर बनाए रखेंगी। जानकारी के मुताबिक, छराबड़ा स्थित प्रियंका गांधी के निजी आवास पर जल्द ही राहुल गांधी आ सकते हैं। हालांकि इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय भी गांधी परिवार शिमला पहुंचा था। वहीं हर 4 से 6 महीने के अंतराल में प्रियंका गांधी अपने परिवार के साथ शिमला आती रहती हैं।
बता दें अगर कोई भी गांधी परिवार का सदस्य जब अपने निजी आवास पर पहुंचता है, तो किसी भी तरह के राजनीतिक कार्यक्रम में भाग नहीं लेते। उस वक्त यह दौरा पूरी तरह निजी रहता है।
ये भी पढ़ें- Himachal Weather: प्रदेश में आज बिगड़ सकता मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार, जानिए अपने जिले का हाल
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…