Sonia Gandhi Reached Himachal Pradesh: चुनाव से पहले सोनिया गांधी आएंगी हिमाचल, राहुल-प्रियंका भी करेंगे प्रचार

इंडिया न्यूज़, शिमला:

Sonia Gandhi Reached Himachal Pradesh: पांच राज्यों में हार झेलने के बाद कांग्रेस आलाकमान हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को गंभीरता से लेने का मन बना रहा है। चुनाव की तैयारियों से लेकर प्रचार में किसी तरह की कोई कमी न रहे इसके लिए अभी से ही खाका तैयार हो रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने तय किया है कि इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सोनिया गांधी की एक बड़ी रैली की जाएगी। इसके साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी रैली करेंगे और प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। शिमला के कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि सोनिया गांधी के हिमाचल दौरे को लेकर हाल ही में दिल्ली में हुई बैठक में चर्चा की गई है। सोनिया गांधी से समय मिलने के बाद स्थान तय कर दिया जाएगा। राहुल और प्रियंका के कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे।

शिमला में प्रियंका का घर (Sonia Gandhi Reached Himachal Pradesh)

बताते चलें कि प्रियंका गांधी का शिमला में अपना घर है और अक्सर यहां पर आती रहती हैं, लेकिन पार्टी के नेताओं और कार्यकतार्ओं से नहीं मिलतीं। इस पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि यहां उनका अपना घर है और जब मर्जी आ सकती हैं, ऐसा नहीं हो सकता की कोई 24 घंटे राजनीति ही करे, उनका अपना परिवार है और परिवार को समय देना भी जरूरी है। अनिरुद्ध ने कहा कि चुनावों के दौरान प्रियंका गांधी शिमला में सक्रिय होंगी।

Sonia Gandhi Reached Himachal Pradesh

Read More : Fire In Bakery Shop In Una : बेकरी स्टोर में लगी आग बेकाबू , पल भर में लाखों का सामान हुआ स्वाह

Read More : Anurag Singh Thakur Launch, Logo Anthem of Khelo India University Games 2021 in Bengaluru

Connect With Us : Twitter Facebook 

SHARE
Sachin

Learner , Hardworking , Aquarius hu toh samajh lo kya kya hounga .....

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago