भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव

भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर दो दिवसीय राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा की अगुवाई करते हुए, उनके साथ वन मंत्री राकेश पठाानिया भी उपस्थित रहे।

  • राज्यपाल ने की शोभा यात्रा की अगुवाई

इंडिया न्यूज, नूरपुर (Nurpur-Himachal Pradesh)

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर दो दिवसीय राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा के उपरांत मंदिर में पुजा अर्चना करते हुए।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कांगड़ा जिले के नूरपुर में वीरवार से आरम्भ हुए दो दिवसीय राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा चैगान से होती हुई बृजराज मंदिर में संपन्न हुई, जिसकी अगुवाई राज्यपाल ने की। वह पारम्परिक तौर पर पगड़ी पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुए। वन एवं युवा, खेल मंत्री श्री राकेश पठानिया भी उनके साथ थे।

प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई- राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भगवान श्री कृष्ण को संमर्पित है, जिन्होंने मानवता के कल्याण के लिए हमें गीता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाएं हमेशा प्रासंगिक रही हैं क्योंकि उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कार्य करते रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखण्डता भगवान श्री कृष्ण और भगवान श्री राम में समाई हुई है। देश के कोने-कोने में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है और हिमाचल प्रदेश में भी इस त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाया जाता है।

राज्यपाल ने किया लोगों से एकता और सौहार्द के साथ मानव कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान

राज्यपाल ने लोगों से एकता और सौहार्द के साथ मानव कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हममें अपनी समृद्ध संस्कृति और उच्च रीति-रिवाजों पर गर्व होना चाहिए। हमारा हर कार्य राष्ट्रीयता की भावना से किया जाना चाहिए। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि यह अभियान भी राष्ट्रीयता व हमारे स्वाभीमान से जुड़ा था। ऐसी भावना हमेशा रहनी चाहिए।

‘बृजराज’ स्मारिका के पहले अंक का भी किया विमोचन

राज्यपाल ने ‘बृजराज’ स्मारिका के पहले अंक का भी विमोचन किया।
राज्यपाल ने इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ईनाम देकर सम्मानित किया।

इससे पूर्व, वन मंत्री राकेश पठानिया ने राज्यपाल को सम्मानित तथा स्वागत किया। उन्होंने राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव में राज्यपाल के आगमन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और लोगोें की आस्था का केंद्र है।

इस अवसर पर, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें भगवान श्री कृष्ण के भव्य रूपों को भी दर्शाया गया।

ये रहे उपस्थित

राज्य लघु बचत सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया, अतिरिक्त उपायुक्त गन्धर्वा राठौड़, महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवम एसडीएम अनिल भारद्वाज, एएसपी सुरिंद्र शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

SHARE
Shailesh Bhatnagar

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago