राज्य स्तरीय ओपन मैराथन 10 मई को

राज्य स्तरीय ओपन मैराथन 10 मई को

इंडिया न्यूज, धर्मशाला।

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग कांगड़ा (Youth Services & Sports Department Kangra) स्थित धर्मशाला द्वारा भारत की आजादी के 75 वर्ष के उत्सव आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश के धावकों के लिए राज्य स्तरीय नकद पुरस्कार पर आधारित ग्रेट हिमालयन राज्य स्तरीय ओपन मैराथन 2021-22 (Great Himalayan State Level Open Marathon 2021-22) का आयोजन 10 मई, 2022 को प्रात: 7 बजे खेल परिसर धर्मशाला में किया जा रहा है।

यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने अपने चैम्बर में हिमालयन दौड़ (ओपन मैराथन) 2022 के सफल आयोजन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने पुलिस विभाग को ट्रैफिक, जल शक्ति विभाग को पानी तथा चिकित्सा विभाग को एम्बुलैंस, डाक्टर व पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि ओपन मैराथन (open marathon) के प्रचार-प्रसार के लिए चिन्हित स्थानों पर होर्डिंग्स (hoardings) लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग (men’s section) की 21 किलोमीटर की दौड़ के लिए प्रथम 10 पुरस्कार 31 हजार रुपए से 1 हजार रुपए, महिला वर्ग (women’s section) की 10 किलोमीटर दौड़ के लिए प्रथम 10 पुरस्कार 21 हजार रुपए से 1 हजार रुपए, अंडर-20 (Under-20) वर्ग के लड़के व लड़कियों की 8 किलोमीटर की दौड़ के लिए प्रथम 10 पुरस्कार 15 हजार रुपए से 1 हजार रुपए, अंडर-16 (Under-16) वर्ग के लड़के व लड़कियों की 6 किलोमीटर दौड़ के लिए प्रथम 10 पुरस्कार 11 हजार रुपए से 1 हजार रुपए, अंडर-14 (Under-14) वर्ग के लड़के व लड़कियों की 4 किलोमीटर दौड़ के लिए प्रथम 10 पुरस्कार 8 हजार रुपए से 1 हजार रुपए, पुरुष व महिला (30 से 50) वर्ग की 3 किलोमीटर दौड़ के प्रथम 10 पुरस्कार 6 हजार रुपए से 1 हजार रुपए, पुरुष व महिला (51 से 60) वर्ग की 3 किलोमीटर दौड़ के प्रथम 10 पुरस्कार 6 हजार रुपए से 1 हजार रुपए तथा वरिष्ठ नागरिक सभी आयु वर्ग की 3 किलोमीटर दौड़ के प्रथम 10 पुरस्कार 6 हजार रुपए से 1 हजार रुपए की पुरस्कार राशि विजेताओं को दी जाएगी।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर (District Magistrate Rohit Rathore) ने बताया कि मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपने साथ आयु प्रमाण पत्र (age certificate) की मूल प्रति या सत्यापित फोटोप्रति तथा हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र अथवा किसी सरकारी संस्था द्वारा जारी फोटो प्रमाण-पत्र साथ लाएं।

पंजीकरण

जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने बताया कि ग्रेट हिमालयन रन राज्य स्तरीय ओपन मैराथन 2021-22 हेतु पंजीकरण (Registration) करने के लिए बेवसाइट पर जाएं तथा लिंक के माध्यम से 05 मई, 2022 तक ओनलाइन फार्म (online form) भरें।

इसके अतिरिक्त प्रतिभागी अपने मूल दस्तावेजों सहित जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के कार्यालय में 10 मई, 2022 प्रात: 7 बजे तक पंजीकरण करवा सकते हैं।

प्रतिभागियों के लिए जल-पान की व्यवस्था भी खेल कार्यालय द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी नरेश पाल गुलेरिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से डा. गुरमीत कटोच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। राज्य स्तरीय ओपन मैराथन 10 मई को

Read More : दुराचार के दोषी को 7 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

Read More : 1 मई से पहले बनवाएं किसान क्रेडिट कार्ड

Read More : मंडी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा विकसित करने के लिए संयुक्त उपक्रम समझौता हस्ताक्षरित

Read More : महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: बिक्रम ठाकुर

Read More : गुणात्मक अनुसंधान दृष्टिकोण विषय पर अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान 26 अप्रैल से

Read More : डैहर में लगा जिला स्तरीय विश्व मलेरिया जागरूकता शिविर

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago