होम / मिट्टी बचाओ अभियान का समर्थन करें: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

मिट्टी बचाओ अभियान का समर्थन करें: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

• LAST UPDATED : May 23, 2022

मिट्टी बचाओ अभियान का समर्थन करें: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

इंडिया न्यूज, Shimla (Himachal Pradesh):

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) ने कहा कि मिट्टी हमारे जीवन का आधार है और उपजाऊ मिट्टी अगली पीढ़ी को सौंपना हम सभी की जिम्मेदारी है। सद्गुरु द्वारा चलाए गए मिट्टी बचाओ अभियान (soil campaign) का समर्थन करने के लिए अपने संदेश में उन्होंने यह बात कही।

उल्लेखनीय है कि मिट्टी को बचाने के लिए अपने अभियान के तहत सद्गुरु 27 देशों से होते हुए 30,000 किमी की अपनी 100 दिन की यात्रा पर हैं।

मुख्यमंत्री ने मिट्टी को बचाने के अभियान में लोगों को साथ लाने की जिम्मेदारी लेने के लिए सद्गुरु का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से इस अभियान का समर्थन करने का आग्रह किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पत्नी डा. साधना ठाकुर तथा अभियान से जुड़े प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले से भाजपा ने युवाओं में विश्वसनीयता खोई: नेगी निगम भंडारी

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox