Suresh Bhardwaj Meeting भाजपा के सभी पार्षदों ने जनता के काम किए

Suresh Bhardwaj Meeting भाजपा के सभी पार्षदों ने जनता के काम किए

  • शिमला में इस बार भी नगर निगम भाजपा की बनेगी : भारद्वाज
  • भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, जबकि दूसरी पार्टी केवल चंद परिवारों की पार्टी

इंडिया न्यूज, शिमला :

Suresh Bhardwaj Meeting : शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पार्टी कार्यकर्ताओं से नगर निगम की चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी पार्षदों ने जनता का काम किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी शिमला में नगर निगम भाजपा की बनेगी।

वे बुधवार को यहां भाजपा शिमला मंडल के बूथ पालकों की बैठक में बोल रहे थे। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा ने की थी।

बैठक में अपने आध्यात्मिक व सामाजिक संदेशों से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने वाले महान समाज सुधारक, परम ज्ञानी संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर उनको याद किया गया और पुष्पांजलि अर्पित की।

बैठक में बूथ स्तर पर भाजपा द्वारा हो रहे कामों की समीक्षा की गई। बूथ स्तर पर युवा, महिला एवं अन्य मोर्चों के काम को सुदृढ़ बनाने की चर्चा भी की गई।

भारद्वाज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कई विषयों पर विचार-विमर्श के बाद काम शुरू किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां कार्यकर्ताओं की पार्टी है, वहीं दूसरी पार्टी केवल चंद परिवारों की पार्टी है।

इसका उदाहरण कांग्रेस में जगजाहिर है। जब से भाजपा की सरकार केंद्र और प्रदेश में आई है, तब से आम आदमी को लाभ हुआ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय सभी जगह भ्रष्टाचार होता था लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार ने जनता को स्वच्छ प्रशासन दिया है।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिमला डेवेलपमेंट प्लान (Shimla Development Plan) 40 साल में पहली बार लाया गया है। यह प्लान शिमला शहर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

उन्होंने कहा कि एनजीटी के वर्ष 2017 में दिए गए आदेशों में इस प्लान को लंबित बनाने की लंबित मांग थी। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, सह-मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, मंडल महामंत्री सुशील चौहान, गगन लखनपाल उपस्थित रहे। Suresh Bhardwaj Meeting

Read More : Rajendra Garg Statement संत गुरु रविदास के जीवन से मिलती है समाज कल्याण की सीख

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

6 months ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

6 months ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

6 months ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

6 months ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

6 months ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

6 months ago