Suresh kashyap (file photo)
India news (इंडिया न्यूज़), Suresh kashyap, हिमाचल प्रदेश: यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिनांक 30 मई, 2023 को केंद्र की भाजपा सरकार अपने कार्यकाल का 9 वर्ष पूरा कर करने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इसी संदर्भ में दिनांक 30 मई से 30 जून 2023 तक एक विशेष अभियान के अंतर्गत पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
अभियान के सफल आयोजन एवं इसके महत्व को ध्यान में रखते हेतु भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं माननीय राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री बी.एल. संतोष के मार्गदर्शन में केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं की दो सदस्यों की टोली बनाई गई है तथा प्रत्येक टोली को 4 लोक सभा के क्लस्टर का कार्य दिया गया है, जिसके तहत भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप को प्रवास हेतु उत्तर प्रदेश के तीन संसदीय क्षेत्र सौंपे गए है जिसमें फर्रुखाबाद, कन्नौज और इटावा शामिल है।
इन क्षेत्रों में सुरेश कश्यप का मोदी जी के 9 वर्ष पूर्ण होने के कार्यक्रम हेतु प्रवास रहेगा। सुरेश कश्यप ने कहा की यह पत्र राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के दफ्तर से प्राप्त हुआ है और मैं केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं की मुझे इस भव्य कार्य के लिए केंद्र की तरफ से चुना गया है।
आपको बता दें कि आगामी 30 मई 2023 को भाजपा का केंद्र की सत्ता में आए नौ साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर भाजपा की तरफ एक जून से 30 जून तक से जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।
इसे भी पढ़े- Mandi news: चार मंजिला मकान में आग लगने से लाखों का…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…