हिमाचल के मनाली से थार रैली।
India news (इंडिया न्यूज़), Manali, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के मनाली (Manali) से शुक्रवार को थार रैली निकाली गई। ये रैली राष्ट्रीय एकता का संदेश और शहीदो को श्रद्धांजलि देने के लिए सीमा सुरक्षा की तरफ से निकाली गई है। यह रैली शुक्रवार को अटल टनल के साउथ पोर्टल पहुंची। यहां से सीमा सुरक्षा संगठन के मुख्य अभियंता जितेंद्र प्रसाद ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रैली 7 मई को पुणे पहुंचेगी, जहां पर सीमा सुरक्षा संगठन का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री को भी आमंत्रित किया गया है।
सीमा सुरक्षा संगठन के 64वें स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्र निर्माण में बलिदान हुए बीआरओ कर्मियों के योगदान को याद किया जाएगा। इसके लिए बीआरओ की तरफ से एकता और श्रद्धांजलि अभियान की शुरुआत की गई है। इस रैली में आठ थार वाहनों को रवाना किया गया है। इसमे 16 अधिकारी और कर्मचारी भाग ले रहे हैं। इससे पहले 24 अप्रैल को रैली पदुम पहुंची जहां पर 13 बीआरएफ की टीम ने भव्य स्वागत किया।
रैली में शामिल अधिकारी व लोग स्थानीय निवासियों से भी मुलाकात कर रहे हैं। यह रैली देश के विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी। ये रैली लेह से मनाली, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात होते हुए पूणे पहुंचेगी। बीआरओ के मुख्य अभियंता जितेंद्र ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य एक की भावना को बढ़ाना और बीआरओ के शहीद हुए कर्मियों को श्रद्धांजलि देना है। वहीं, रैली का नेतृत्व कर रहे कर्नल राकेश ने कहा कि रैली का आयोजन बीआरओ दिवस मनाने व जवानों के मनोबल को बढ़ाने के लिए किया गया है।
बीआरओ की तरफ से पूर्वोत्तर के राज्यों से मोटर साइकिल रैली भी निकाली गई है। इन दोनों रैलियों का विलय सात मई को हो जाएगा। रैली का समापन स्मारक के पास पौधरोपण करके किया जाएगा। रैली के दौरान बीआरओ के जवान जगह-जगह पर कार्यरत जवानों से उनकी समस्याओं को जान रहे हैं।
इसे भी पढ़े- Himachal cherry: इस बार देश के शहरों को नहीं मिल सकेगी चेरी, पर्याप्त तापमान न मिलने से उत्पादन में आई कमी
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…