द ग्रेट इंडिया रन 829 KM का सफर तय कर पहुंची सोनीपत

द ग्रेट इंडिया रन 829 KM का सफर तय कर पहुंची सोनीपत

  • हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति का जज्बा और जुबान पर भारत माता की जय-जयकार के साथ दौड़ते आए खिलाड़ी
  • पूर्व क्रिकेटर सबा करीम के साथ कोच राजकुमार शर्मा और कुलदीप मलिक ने किया धावकों का अभिनंदन
  • छोटूराम धर्मशाला में जिलावासियों और खिलाड़ियों ने किया जोरदार स्वागत, शुभकामनाओं के साथ किया रवाना
  • द ग्रेट इंडिया रन 2022 में शामिल एथलीटों की झलक पाने को उमड़े नगरवासी

इंडिया न्यूज, Sonipat (Haryana)

द ग्रेट इंडिया रन (Great India Run) 2022 के तहत श्रीनगर के लाल चौक से गत 5 अगस्त को दौड़ शुरू करते हुए 4 राज्यों से गुजरने वाले धावकों की टीम 829 किलोमीटर (829 KM) का सफर तय कर रविवार की सायंकाल सोनीपत (reached Sonipat) पहुंची।

यहां जिलावासियों और खिलाड़ियों ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। पूर्व विकेट कीपर सबा करीम और कोच राजकुमार शर्मा, कुलदीप मलिक और सुनील शर्मा के नेतृत्व में स्वागत करते हुए दिल्ली के लिए रवाना किया।

देशभक्ति की भावना बढ़ा रही यात्रा

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत यह आयोजन किया गया। जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर लाल चौक से इंडिया गेट दिल्ली तक का 829 किलोमीटर का सफर तय करने वाले खिलाड़ियों का सोनीपत में पड़ाव छोटूराम धर्मशाला में किया गया।

इनमें 9 पुरुष (अरुण भारद्वाज, अरुण मिश्रा, रमेश एनएस, चिराग धारीमल जैन, मोनू मीणा, अनूप शर्मा, रितेश उदार, सुरेंद्र कुमार सहरावत व धीरज कुमार) खिलाड़ी और 2 महिला (मोनिका करमा व अंजलि चौरसिया) खिलाड़ी शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने एक स्वर में कहा कि देश के लिए कुछ कर गुजरने के जज्बे के साथ आगे बढ़ें।

राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूती देने की दिशा में कदम आगे बढ़ाएं। स्वस्थ रहें। फिट रहें और देश को विकास पथ पर आगे बढ़ाने में योगदान दें।

सबा करीम ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेट कीपर और कमेंटेटर सबा करीम ने सैंकड़ों किलोमीटर की दौड़ लगाते हुए आ रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्घन किया।

उन्होंने यह गौरवमयी सफर है जिसमें शामिल होना परम सौभाग्य की बात है। दिल्ली के इंडिया गेट पर इस यात्रा का समापन होगा। इससे युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा के रूप में बड़ी मुहिम चलाई है जिसमें इन खिलाड़ियों ने विशेष रूप से आहुति डाली है।

इस नई शुरूआत में हर किसी को साथ आना चाहिए। इससे देशभक्ति के जज्बे को बल मिला है।

साक्षी मलिक ने भी किया स्वागत

ओलंपियन साक्षी मलिक के कोच अवार्डी कुलदीप मलिक ने तिरंगा यात्रा में शामिल खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उपस्थित युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। युवाओं को देश का नाम रोशन करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मेहनत जरूरी है। कठोर परिश्रम और लग्न और निष्ठा के साथ देश के साथ अपने भविष्य निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें।

राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा बढ़ा रहे हरियाणा का मान

हरियाणा फुटबाल फेडरेशन के पूर्व महासचिव सुनील शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के स्वप्न को साकार रूप प्रदान करने की दिशा में राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा ने मजबूती के साथ कदम बढ़ाए हैं।

वे हरियाणा से राज्यसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कार्तिक शर्मा हरियाणा की शान हैं और वे हरियाणा का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोनीपत खिलाड़ियों की धरती है।

यहां के खिलाड़ियों ने हर स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। द ग्रेट इंडिया रन के धावकों को शुभकामनाओं के साथ इंडिया गेट दिल्ली के लिए रवाना किया गया जिनकी झलक पाने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 15 अगस्त के समारोह पर 4 जवान होंगे पुलिस तमगे से सम्मानित

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago