Tourism Festival: हिमाचल प्रदेश के हर जिले में पर्यटन उत्सव का आयोजन- आरएस बाली ने कहा

India News (इंडिया न्यूज़), Tourism Festival, Himachal: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में पर्यटन उत्सव होंगे। जिला पर्यटन विकास अधिकारियों को इसके लिए थीम को तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि टूरिज्म फेस्टिवल में स्कूल, कॉलेज के छात्र और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।

पर्यटन को हुए नुकसान की करेंगे भरपाई

उन्होंने कहा कि बीते दिनों प्रदेश में भारी बारिश और आपदा से पर्यटन को नुकसान हुआ है। सरकार ने सड़क मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। प्रदेश में पर्यटन की 99 फीसदी गतिविधियां सुचारू कर दी गई हैं। निगम ने प्रदेश के हर जिले में पर्यटन उत्सव करवाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद अब लोगों की आर्थिकी में भी सुधार आने लगा है। आपदा के उपरांत प्रदेश के 99 फीसदी जगहों पर पर्यटन को सुचारू किया जा चुका है।

12 से 15 अक्तूबर होगा शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल

बाली ने कहा कि 12 से 15 अक्तूबर तक जुन्गा में शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल होगा। शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल के लिए पर्यटन निगम ने 10 लाख रुपये की राशि जारी की है। शिमला फ्लाइंग फेस्ट में दुनियाभर के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। फेस्टिवल में पैराग्लाइडिंग की सोलो एवं टेंडम फ्लाइट चलेंगी। प्रतियोगिता के लिए अब तक 35 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। पंजीकरण के लिए 5,500 रुपये की राशि निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़े- World Tourism Day: पदचिह्न छोड़, केवल यादें रखें साथ; विश्व पर्यटन दिवस का जानें महत्तव

SHARE
Soumya Madaan

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago