Tourist places: जानिए हिमाचल प्रदेश की वो खूबसूरत जगह जो आपकी यात्रा को बना देगा यादगार

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश (Tourist places in Himachal pradesh): अगर पर्यटन स्थलों (Tourist places) की बात करें तो हिमाचल प्रदेश का नाम सबसे पहले आता है। हिमाचल प्रदेश भारत का बेहद खूबसूरत और पहाड़ों वाला प्रदेश है। यह प्रदेश अपनी खूबसूरती, पर्यटन स्थल और आकर्षक जगहों की वजह से जाना जाता है। हिमाचल पर्यटकों के घूमने लिए एक खास राज्य की लिस्ट में शामिल किया जाता है। ये राज्य अपनी निर्मल झीलें, ऊंचे पहाड़ और प्राचीन मंदिरों के लिए जाना जाता है। देश के साथ-साथ विदेश के लोग भी यहां घूमने के लिए आते हैं। अपनी ऊंची-ऊंची घाटियों और पहाड़ियों के साथ प्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती यहां आने वाले लोगों को शांति और सुकून प्रदान करती है।

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सें हैं पर्यटन की दृष्टि से मशहूर
निर्मल झीलें, ऊंचे पहाड़ और प्राचीन मंदिरों के लिए जाना जाता हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली, धर्मशाला जैसे खूबसूरत हैं पर्यटन स्थल
प्रदेस में देश- विदेश के लोग आते हैं घूमने

शिमला पर्यटन स्थल

भारत में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की लिस्ट सबसे पहले नाम शिमला का आता है। शिमला ने अपने आकर्षण की चलते पर्यटन स्थलों में एक अलग स्थान हासिल किया है। भारत की राजधानी दिल्ली से शिमला की दूरी 342 किमी है, जिससे दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों के लोगों के घूमने के लिए शिमला को प्रसिद्ध स्थल माना जाता है। शिमला 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। शिमला में आने के बाद 4 से 5 दिन तक घूमने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इसी के साथ ही शिमला को ब्रिटिश भारत की पूर्ववर्ती ग्रीष्मकालीन राजधानी भी कहा जाता है।

मनाली पर्यटन स्थल

हिमाचल प्रदेश में पर्यटक स्थलों की बात करते समय मनाली का नाम आना लाज़मी है। मनाली में ओके, देवदार, देवदार के जंगलों से भरी शानदार घाटियां है जो पर्यटक को घमने के लिए मजबूर कर देती है। मनाली समुद्र तल से 1950 मीटर ऊंचाई पर स्थित है जो प्रदेश के कुल्लू जिले का एक बेहद खास हिस्सा है। मनाली प्रकृति से प्रेम करने वालों और हनीमून मनानें वालों के लिए एक खास जगह हैं।

धर्मशाला पर्यटन स्थल

हिमाचल प्रदेश के एक खास जगह के रूप में धर्मशाला का नाम खास तरीके से लिया जाता है। धर्मशाला कांगड़ा से करीब 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। धर्मशाला समुद्र तल से औसतन 1,475 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां की बर्फ से लदे धौलाधार पर्वत धर्मशाला को बेहद खास बनाता है साथ ही धर्मशाला को दलाई लामा का पवित्र स्थान भी माना जाता है। धर्मशाला सबसे शांत स्थल में आता है।

इसे भी पढ़े- Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी, मंडी-कुल्लू में हुई बारिश, 17 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार

SHARE
Ashish Mishra

Journalist, India News.

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago