Transport Minister Bikram Thakur महिला सशक्तिकरण के लिए जयराम सरकार ने किए गंभीर प्रयास

Transport Minister Bikram Thakur महिला सशक्तिकरण के लिए जयराम सरकार ने किए गंभीर प्रयास

  • उद्योग मंत्री ने मनियाला में 15 महिला मंडलों को बांटा 5 लाख का सामान

इंडिया न्यूज, कांगड़ा/देहरा :

Transport Minister Bikram Thakur : उद्योग व परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर की ग्राम पंचायत मनियाला के गांव कठियाड़ा में 15 महिला मंडलों को 5 लाख की आवश्यक वस्तुए वितरित कीं।

उन्होंने महिला मंडलों के माध्यम से होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में उपयोग होने वाले जरूरी सामान को बांटा। इनमें महिला मंडलों की मांग के अनुसार गद्दे, कुर्सियां, पेटियां, मैट, दरियां, बर्तन, पंखे आदि जरूरत की तमाम वस्तुएं भेंट की गर्इं।

उद्योग मंत्री ने कहा कि महिला परिवार के साथ-साथ समाज की भी रीढ़ है इसलिए समाज की मजबूती के लिए महिलाओं का स्वावलंबी होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए गंभीर प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं के सम्मान और सवाभिमान को ध्यान में रखते हुए 65 वर्ष से ऊपर सभी महिलाओं को पेंशन देने का ऐतिहासिक निर्णय जयराम सरकार ने लिया।

मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत गरीब परिवार की कन्याओं के विवाह हेतु 31,000 रुपए की राशि सरकार द्वारा दी जा रही है जिसके तहत प्रदेश भर में 7.50 करोड़ रुपए व्यय करके लगभग 2,400 परिवारों को लाभ दिया गया।

वहीं महिलाओं की सुरक्षा तथा आपातकालीन स्थिति में सहायता प्रदान करने के लिए गुड़िया हेल्पलाइन-1515 तथा शक्ति बटन एप आरंभ की गई।

उन्होंने कहा कि बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत प्रदेश में लगभग 33 करोड़ रुपए खर्च करके लगभग 1,10,000 बेटियों के नाम सरकार द्वारा पैसे जमा करवाए गए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत प्रदेश में 2 लाख गर्भवती महिलाओं को 83.37 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए गए।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आरंभ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रदेश में कुल 29,918 स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं जिनसे 2,40,914 महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

इसके तहत महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने हेतु भी सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्चे जा रहे हैं। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि यह सब प्रयास सरकार द्वारा मातृशक्ति से उत्थान व समाज में उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के महिला मंडल भी क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयास करें। विभिन्न जागरूकता अभियानों के माध्यम में महिला मंडल समाज में व्याप्त बुराइयों की समाप्ति के लिए कार्य करें।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान व समाज कल्याण के लिए महिला मंडलों को जिस भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, वह उसे उपलब्ध करवाएंगे।

कार्यक्रम उपरांत उद्योग मंत्री ने जन समस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया और शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला परिषद् की उपाध्यक्षा स्नेह परमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सपेहिया, मंडलाध्यक्ष सत्या सूद, उपाध्यक्ष सुदेश कुमारी सहित विभिन्न महिला मंडलों के प्रतिनिधि और सदस्य उपस्थित रहे। Transport Minister Bikram Thakur

Read More : Lidbad Fair नगरोटा बगबां का लिदबड़ मेला 25 मार्च से

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago