होम / Tribute to Mahatma Gandhi मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि की अर्पित

Tribute to Mahatma Gandhi मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि की अर्पित

• LAST UPDATED : January 30, 2022

Tribute to Mahatma Gandhi मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि की अर्पित

इंडिया न्यूज, शिमला :

Tribute to Mahatma Gandhi : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को प्रदेशवासियों की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए कहा कि देश को आजाद करने के लिए दिए गए योगदान व बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। शहीदी दिवस के अवसर पर 2 मिनट का मौन भी रखा गया।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, महापौर नगर निगम शिमला सत्या कौंडल, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ कौल सिंह नेगी, उपायुक्त आदित्य नेगी और अन्य गणमान्य लोगों ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। Tribute to Mahatma Gandhi

Read More : Himachal Mushroom Development Scheme हिमाचल खुम्ब विकास योजना से खुले स्वावलंबन के द्वार

Read More : Sarveen Choudhary प्रदेश सरकार लोककला एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox