होम / Trilok Jamwal Statement हिमाचल में चलेगा सूर्य नमस्कार कार्यक्रम

Trilok Jamwal Statement हिमाचल में चलेगा सूर्य नमस्कार कार्यक्रम

• LAST UPDATED : January 28, 2022

Trilok Jamwal Statement हिमाचल में चलेगा सूर्य नमस्कार कार्यक्रम

  • भाजपा बूथ स्तर पर चलाएगी अभियान : जम्वाल

इंडिया न्यूज, शिमला :

Trilok Jamwal Statement : भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि पूरे देश में आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

देश की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर पतंजलि योगपीठ, क्रीड़ा भारती व अन्य संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार करने का संकल्प लिया गया है।

इस संदर्भ में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ इस महायज्ञ में पूर्ण सहभागिता देंगे।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने 4 सदस्यीय प्रदेश समिति का गठन किया है।

इसमें प्रदेश कार्यालय सचिव प्यार सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, महिला आयोग अध्यक्षा डेजी ठाकुर तथा बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा वंदना योगी होंगी।

यह कार्यक्रम 31 जनवरी से 7 फरवरी के मध्य चलेगा। जम्वाल ने कहा कि इसी प्रकार जिला व मंडल स्तर पर भी समितियों का गठन किया जा रहा है तथा खेल प्रकोष्ठ एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम में प्रदेश की आईटी एवं सोशल मीडिया टीम प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लिए भाजपा बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ता पूर्व से ही सूर्य नमस्कार करने का अभ्यास करेंगे तथा फिर इस यज्ञ में सूर्य नमस्कार रूपी आहुति समर्पित करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी मोर्चों की अग्रिम भूमिका रहने वाली है। जम्वाल ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते हम अपने घरों में भी सूर्य नमस्कार कर सकते हैं।

उसके लिए संबंधित मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री योजना बनाएंगे। इस कार्यक्रम में अपने आप को पंजीकृत करने के लिए एक गूगल फार्म भी भरा जाना है जिससे इस महायज्ञ में भाग लेने वालों की गणना भी हो सकेगी। इस दौरान उनके साथ विधायक विनोद कुमार उपस्थित रहे। Trilok Jamwal Statement

Read More : HP CM Meeting with Union Railway Minister हिमाचल में किया जाए रेल लाइन का विस्तार

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox