केन्द्रीय राज्य रक्षा एवं प्रर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने पालमपुर स्थित मिलिट्री स्टेशन का किया दौरा

केन्द्रीय राज्य रक्षा एवं प्रर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने पालमपुर स्थित मिलिट्री स्टेशन का किया दौरा

इंडिया न्यूज, पालमपुर (Palampur-Himachal Pradesh)

केन्द्रीय राज्य रक्षा एवं प्रर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने पालमपुर के नजदीक होल्टा कैम्प का दौरा किया। होल्टा कैम्प में दाह डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल एमपी सिंह ने केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री का स्वागत किया। उन्हें डिवीजन की परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री को दाह डिवीजन की इकाइयों द्वारा विभिन्न नवाचारों पर भी जानकारी दी गई। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत की और व्यावसायिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए उनके मनोबल की सराहना की। जीओसी दाह डिवीजन के साथ केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री ने पालमपुर सैन्य अस्पताल में रक्तदान शिविर का भी दौरा किया।

जब देश की आन-बान शान के ऊपर बात आती है तो आप सबकुछ भूलकर सिर्फ तिरंगे को याद रखते हैं- अजय भट्ट

केन्द्रीय राज्य रक्षा एवं प्रर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने सेना के जवानों ओर अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की जब देश की आन-बान शान के ऊपर बात आती है तो आप सबकुछ भूलकर सिर्फ तिरंगे को याद रखते है ओर देश को हर कोने से बचाते है,उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल थल ओर नभ में देश बहुत मजबूत होकर उभरा है

आज हम जल, थल व नव में बहुत मजबूती के साथ उभरे हैं

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि आज हम जल, थल व नव में बहुत मजबूती के साथ उभरे हैं। हमारा अधुनिकिरण हो रहा है। विदेशों के लिए भारत एक उदाहरण बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारत पहले विदेशों से हथियारों की खरीद करती थी, परंतु वर्तमान में भारत दूसरे देशों को हथियारों की सप्लाई कर रहा है। इसरों ने 2020 में इस बात का पता लगाने के लिए कि दूसरे देशों को कौन से ऐसे टाॅप देश हैं जो सेना के लिए हथियारों को बेचते हैं। इस सर्वे में 25 देश पाए गए, जिसमें भारत देश का नाम भी शमिल है।

हमारी ब्रहमोस को दुनिया मांग रही है।

उन्होंने कहा इसके इलावा हमने मानव रहित जहाज बना दिया, एन्टी टैंक गाइडिड मिसाइल का भी प्रयोग करके दिखा दिया, हमारी ब्रहमोस को दुनिया मांग रही है, फाइटर भी दूसरे देश मांग रहे है इस तरह से हम दुनिया मे उत्तम है ओर पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनते जा रहे है।

उन्होंने कहा जब से देश में मोदी की सरकार बनी है तब से भारत ने 38 हजार 500 करोड़ रुपये का रक्षा से संबंधित साजो सामान दूसरे देशों को निर्यात कर चुका है। जो आगे बढ़ रहा है। इससे भारतीय सेना का मनोबल भी बढ़ा है। उन्होंने कहा आज किसी की हिम्मत नही जो भारत को आंख दिखाए। अगर कोई देश ऐसा करता भी है तो उसे मुह तोड़ जबाव दिया जाएगा।

तारा युद्ध स्मारक पर बहादुरों को श्रद्धांजलि दी

बाद में केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री ने योल मिलिट्री स्टेशन में राइजिंग स्टार कोर का दौरा किया। राइजिंग स्टार कॉर्प्स के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री ने योल कैंट में तारा युद्ध स्मारक पर बहादुरों को श्रद्धांजलि दी। उन्हें कोर की परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री ने सैनिकों के साथ बातचीत की और राष्ट्र की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करते हुए पेशेवरता और कर्तव्य के प्रति समर्पण के उच्च मानकों के लिए उनकी सराहना की।

SHARE
Shailesh Bhatnagar

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago