भाजपा की जनविरोधी नीतियों व फैसलों का एकजुट होकर करें विरोध: प्रतिभा सिंह

भाजपा की जनविरोधी नीतियों व फैसलों का एकजुट होकर करें विरोध: प्रतिभा सिंह

इंडिया न्यूज, Shimla (Himachal Pradesh)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं (Congress office bearers and workers) का आह्वान किया है कि वह एकजुट होकर भाजपा (BJP) की जनविरोधी नीतियों व फैसलों (anti people policies and decisions) का विरोध करें।

उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया जा रहा है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा अपने राजनीतिक विरोधियों को दबाने का प्रयास कर रही है जिसे कांग्रेस कभी सहन नहीं करेगी।

वे बुधवार को बिलासपुर में जिला स्तरीय नव चेतन संकल्प सम्मेलन (District Level Nav Chetan Sankalp Conference) को संबोधित कर रही थी।

भाजपा को सत्ता से करना है बाहर

प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमें एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल पड़ी है और इसकी शुरूआत प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ 3 विधानसभा उप-चुनावों में कांग्रेस की जीत से शुरू हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब कुछ दिनों की मेहमान है। लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है।

बैठक को कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेद्र राणा के अलावा राजेश धर्माणी, राम लाल ठाकुर, बम्बर ठाकुर, सुरेश चंदेल, जिला प्रभारी रमेश ठाकुर व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान ने भी संबोधित किया। सभी नेताओं ने एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, पंचायतों के प्रधान उपप्रधान, जिला परिषद के सदस्य व भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यलय से मुख्य चौक तक पदयात्रा भी की।

यह पदयात्रा केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों व सीबीआई, ईडी और इंकम टैक्स के दुरुपयोग के विरोध में की गई। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

यह भी पढ़ें : कुल्लू के डोभी में पैराग्लाइडर क्रैश होने से 2 की मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago