शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से भेंट

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से भेंट

इंडिया न्यूज, Shimla (Himachal Pradesh)

शहरी विकास मंत्री (Urban Development Minister) सुरेश भारद्वाज ने शुक्रवार को दिल्ली (Delhi) में केंद्रीय रेल मंत्री (Union Railway Minister) अश्विनी वैष्णव (ashwini vaishnav) से भेंट की। इस दौरान सुरेश भारद्वाज ने रेल मंत्री से हिमाचल प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं को गति प्रदान करने के लिए विशेष सहयोग का आग्रह किया।

उन्होंने रेल मंत्री को अवगत करवाया कि शिमला शहर में कुछ महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के कार्य रेलवे की भूमि पर पूर्ण किए जाने हैं। इनमें प्रदेश विधानसभा के निकट 230 मीटर फ्लाईओवर की महत्वाकांक्षी परियोजना भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि इस फ्लाईओवर के निर्माण से शिमला शहर में यातायात सुचारू बनाए रखने में काफी मदद मिलेगी। सुरेश भारद्वाज ने रेल मंत्री को बताया कि शिमला में यातायात व्यवस्था में और सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं जिसके तहत स्मार्ट सिटी परियोजना के माध्यम से शहर में 12 किलोमीटर से अधिक सड़कों को चौड़ा किया गया है।

प्रदेश विधानसभा के निकट सड़क चौड़ीकरण की संभावना नहीं है इसलिए वहां फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री के साथ उनकी पिछली बैठक के दौरान इस मामले पर विस्तृत चर्चा हुई थी।

इस मुद्दे पर त्वरित हस्तक्षेप के लिए रेल मंत्री की सराहना करते हुए सुरेश भारद्वाज (Suresh Bhardwaj) ने कहा कि रेलवे की टीम ने फ्लाईओवर के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी कर लिया है।

सुरेश भारद्वाज ने केंद्रीय रेल मंत्री को यह भी बताया कि टूटू में प्रस्तावित ओवरब्रिज से संबंधित ड्राइंग अंबाला स्थित उत्तर रेलवे कार्यालय में जमा करवा दी गई है, जबकि प्रदेश विधानसभा के निकट प्रस्तावित फ्लाईओवर की ड्राइंग शीघ्र जमा करवा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने शिलाई में की प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष समारोह की अध्यक्षता

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago