Vipin Singh Parmar Speech अब सड़कों पर नजर नहीं आएगा गौवंश

Vipin Singh Parmar Speech अब सड़कों पर नजर नहीं आएगा गौवंश

  • नागणी में 117 लाख की लागत से बनेगा गौ अभ्यारण

इंडिया न्यूज, कांगड़ा/पालमपुर :

Vipin Singh Parmar Speech : विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सोमवार को सुलाह हलके की ग्राम पंचायत देवी के नागणी में 32 लाख की लागत से बने गौसदन का शुभारंभ और 187 कनाल में 1 करोड़ 17 लाख की लागत से बनने वाले गौ अभ्यारण वृंदावन धाम का भूमि पूजन किया।

नागणी में लोगों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 3 महीनों में सुलाह हलके में लावारिश गौवंश सड़कों पर नजर नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि नागणी गौसदन में लगभग 70 पशुओं को रखने की क्षमता है।

उन्होंने कहा कि काऊ सेंचुरी नागणी में भी 600 पशुओं को रखने की व्यवस्था होगी जिसे बढ़ाया भी जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग अनुमान के मुताबिक जिला कांगड़ा में लगभग 4,500 लावारिश गौवंश सड़कों पर हैं।

परमार के अनुसार प्रदेश सरकार लावारिश गौवंश को आश्रय प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गौवंश की सुरक्षा तथा संवर्धन के लिए प्रदेश में गौसेवा आयोग का गठन किया गया है और प्रदेश में बड़ी संख्या में गौसदनों तथा गौ अभ्यारण का निर्माण कर इनके संचालन के लिए हरसंभव सहायता भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिले के लुथान, कुढ़न, खब्बल और नागणी में बनाए जा रहे गौ अभ्यारणों में 3 हजार से अधिक पशुओं को रखने की व्यवस्था होगी।

उन्होंने कहा कि इंसान केवल पढ़ाई से बड़ा नहीं होता, बल्कि व्यवहार, संस्कार और सकारात्मक दृष्टिकोण से महान बनता है। उन्होंने कहा कि गौवंश को सड़कों पर पहुंचाने वाला भी इंसान ही है।

हमें अपनी सोच को बदलना होगा और पुराने संस्कारों के अनुरूप गाय को माता के समान आदर देना चाहिए। इससे पहले हिमाचल प्रदेश गौवंश आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्ष 2022 तक सड़कों से लावारिश गौवंश को हटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और इस दिशा में सकारात्मक प्रयास जारी है।

उन्होंने लोगों से गौवंश की सेवा और इसे बचाने के लिए प्रतिदिन बच्चों से गुल्लक में 10 रुपए डलवाने और इस धन को गौसदनों के लिए दान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के लुथान में 877, पालमपुर के कुढ़न में 500, ज्वाली खब्बल में 1,000 पशुओं को रखने की क्षमता उपलब्ध करवाई जा रही है।

इससे पहले गौसदन नागणी के अध्यक्ष दीपक नाग ने मुख्यतिथि का स्वागत किया और लोगों से आह्वान किया कि गौसेवा के लिए आगे आएं जिससे सरकारी सहायता के साथ-साथ जन सहयोग भी इस कार्य में शामिल हो।

उन्होंने अपने पारिवारिक समारोह के दौरान भी गौसदनों के लिए कुछ न कुछ दान करने की अपील की। इस अवसर पर गौ सदन के लिए कर्नल (रिटायर) केसी खरयाल ने 11 हजार, उपमंडल के पशु चिकित्सकों ने 5,100 रुपए भेंट किए।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, देवी पंचायत के प्रधान अशोक कटोच, दीपक नाग, बीडीसी अध्यक्ष कुसुम लता चौधरी, उपाध्यक्ष राजेश मेहता, उपप्रधान चंद्रकिशोर, प्रधान सिहोल महिंद्र धीमान, प्रधान साई राज धीमान, प्रधान नोरा विकास धीमान, प्रधान मनसिम्बल अनिता गुलेरिया, प्रधान बसकेहड़ भूपिंद्र राणा, माध्वी ठाकुर, एसडीएम धीरा गुरसिमर, संयुक्त निदेशक डा. रवि प्रकाश, सहायक निदेशक गौसेवा आयोग डा. राजीव वालिया, डा. अजय कटवाल, बीडीओ सुलाह सिकंदर कुमार सहित गौसदन समिति के पदाधिकारी और सदस्य तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे। Vipin Singh Parmar Speech

Read More : Weather Department Alert : 2-3 फरवरी को वर्षा व बर्फबारी का येलो अलर्ट

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago