India news (इंडिया न्यूज़), Watermelon, लाइफस्टाइल: गर्मी के मौसम में लोग ठंडी चीजों को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। खाने वाली चीजों को खराब होने से बचाने के लिए लोग फ्रिज में रख देते हैं। लोग कहते हैं कि तापमान बढ़ने से फ्रिज में स्टोर करने से चीजें काफी समय तक साफ रहती हैं। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं होता कि फ्रिज में रखी हुई हर चीज सही रहे। कई बार जिन चीजों को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रखा जाता है उसका स्वाद ही बदल जाता है। जिसका सेहत पर बुरा असर पड़ने लगता है। तरबूज को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ये सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
तरबूज को फ्रिज में रखने से उसकी पौष्टिकता खत्म होने लगती है। अगर तरबूज को काटकर फ्रिज में रख देते हैं और उसे खाते हैं तो फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है। कटे हुए तरबूज में बैक्टीरिया पैदा होने के चांस होते हैं। जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए तरबूज को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।
गर्मी के मौसम में तरबूज खाने से शरीर में पानी की मात्रा पर्याप्त बनी रहती है। तरबूज में फाइबर की मात्रा होती है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में उपयोगी होती है। तरबूज आंत की बीमारियों से भी बचाता है। इसमें विटामिन सी और बी कॉम्प्लेक्स मिलता है, जो आंत में अच्छी बैक्टीरिया का फ्लोरा बनाकर रखता है।
इसे भी पढ़े- Himachal pradesh: मंडी में नगर निगम के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, जानें पूरा मामला