होम / Weather Update: हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Weather Update: हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

• LAST UPDATED : January 18, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update: बुधवार शाम को हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी देखने को मिली। इसी बीच हिमाचल प्रदेश में मैदानी इलाकों में कोहरे और ठंड की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

हिमाचल में बर्फबारी

बुधवार शाम हिमाचल प्रदेश के चांशल, नारकंडा और हाटू पीक के साथ-साथ शिमला जिले के खड़ा पत्थर और चूड़धार पीक जैसे अन्य ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

इस बीच, मौसम विभाग ने अगले दो सुबह के लिए मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब-धौला कुआं) और सोलन (बद्दी-नालागढ़) समेत विभिन्न जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। ऊना और मंडी जिले भी शीतलहर के लिए येलो अलर्ट पर हैं।

सावधानी बरतने की सलाह

बुधवार सुबह सोलन और सिरमौर समेत कई मैदानी जिलों में कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह सफर करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ऐसा रहा इन जगहों का तापमान

शिमला       3.6 डिग्री सेल्सियस

सुंदरनगर    1.7 डिग्री सेल्सियस

भुंतर         1.7 डिग्री सेल्सियस

कल्पा       -1.6 डिग्री सेल्सियस

धर्मशाला     5.2 डिग्री सेल्सियस

ऊना         2.0 डिग्री सेल्सियस

पालमपुर     4.0 डिग्री सेल्सियस

सोलन       1.8 डिग्री सेल्सियस

मनाली       1.1 डिग्री सेल्सियस

कांगड़ा      3.6 डिग्री सेल्सियस

मंडी         1.7 डिग्री सेल्सियस

चंबा         3.9 डिग्री सेल्सियस

डलहौजी     2.8 डिग्री सेल्सियस

जुब्बड़हट्टी   5.2 डिग्री सेल्सियस

कुफरी       2.2 डिग्री सेल्सियस

नारकंडा      0.4 डिग्री सेल्सियस

रिकांगपिओ  1.6 डिग्री सेल्सियस

सेऊबाग    1.4 डिग्री सेल्सियस

धौलाकुआं   4.7 डिग्री सेल्सियस

बरठीं        2.3 डिग्री सेल्सियस

सराहन      2.5 डिग्री सेल्सियस

ये भी पढ़ें-Health: सर्दी जुखाम से हो रहे ठंड में परेशान, तो आज…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox