होम / विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को हराएंगे: प्रतिभा सिंह

विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को हराएंगे: प्रतिभा सिंह

• LAST UPDATED : June 2, 2022

विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को हराएंगे: प्रतिभा सिंह

इंडिया न्यूज, Shimla (Himachal Pradesh)

प्रदेश कांग्रेस (congress) अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने पार्टी पदाधिकारियों से एकजुट होकर विधानसभा चुनावों (assembly election) में जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि उपचुनावों की भांति प्रदेश में विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस को शानदार जीत हासिल करनी है।

उन्होंने कहा कि पार्टी बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लोगों के बीच जाएगी और भाजपा सरकार को घेरेगी।

वे गुरुवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन (Congress Headquarters Rajiv Bhawan) में प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों की 2 दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन बोल रही थी।

प्रतिभा सिंह ने सभी नेताओं से कहा कि उन्हें भाजपा के दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब देना होगा। कार्यशाला में विभिन्न नेताओं के विचार सुनने के बाद प्रतिभा सिंह ने उन्हें भरोसा दिया कि पार्टी प्रदेश में जिताऊ उमीदवार को ही चुनाव मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि किसी के साथ कोई अन्याय न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

नव संकल्प चिंतन शिविर के निर्णयों के साथ आगे बढ़ेगी कांग्रेस

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि उदयपुर में आयोजित नव संकल्प चिंतन शिविर में पारित प्रस्तावों और निर्णयों के साथ कांग्रेस आगे बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज भाजपा सरकारी धन का दुरुपयोग कर अपनी रैलियां करवा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ भी कर ले, कांग्रेस ने उप चुनाव भी जीते हैं और आगामी विधानसभा चुनाव भी जीतेगी।

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में लीपापोती

अग्निहोत्री ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच में लीपापोती करने का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस इस मामले में प्रिंटिंग प्रेस को दोषी करार दे रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार की इस थ्योरी को पूरी तरह खारिज करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस असली गुनहगारों को बचाने में लगी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एसआईटी की जांच पर कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक यह मामला सीबीआई को भी नहीं दिया गया है।

मुख्यमंत्री से त्यागपत्र देने की मांग

मुकेश अग्निहोत्री ने इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री जिनके पास गृह मंत्रालय भी है, नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्यागपत्र देने की मांग भी की।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला दौरे में प्रदेश को किसी भी प्रकार की कोई घोषणा न करने पर हैरानी जताई। मुकेश ने कहा कि उन्होंने पूर्व में प्रदेश के लोगों के साथ किया कोई भी वादा आज तक पूरा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री दोषी हैं क्योंकि उन्होंने उनके समक्ष कोई भी मांग नहीं रखी।

पार्टी पदाधिकारी एकजुट होकर आगे आएं

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त, गुरकीरत सिंह कोटली व तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने पार्टी पदाधिकारियों से एकजुट होकर आगे आने और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया।

इन वक्ताओं ने कहा कि आज की इस बैठक में जो भी भावनाएं व्यक्त की गई हैं, उनसे हाईकमान को अवगत करवाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रजनीश किमटा ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने सभी का आह्वान किया कि अब चुनाव का समय बहुत ही नजदीक है। ऐसे में सभी को एकजुट होकर आगे आना है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, कार्य समिति के सभी सदस्य, विधायक, पूर्व विधायक, राज्य पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सभी अग्रणी संगठनों के प्रमुख उपस्थित थे।

बैठक शुरू होने से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ दिवंगत नेताओं वीरभद्र सिंह, सुजान सिंह पठानिया, जीएस बाली, पंडित सुखराम आदि को याद कर 2 मिनट मौन भी रखा गया।

यह भी पढ़ें : आईफा अवॉर्ड 2022 इवेंट हो चूका है शुरू, बॉलीवुड की महान हस्तियां पहुंच रही यस आइलैंड

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox